Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: BJP का तगड़ा प्लान, अन्नदाताओं को साधने के लिए किसान योद्धाओं को मैदान में उतारेगी पार्टी

मीटिंग में निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से संचालित किए जाने वाले वोटर चेतना अभियान के तहत किसान मोर्चा ज्यादा से ज्यादा कृषकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा। किसान संपर्क किसान संवाद और किसान संबंध इस अभियान का हिस्सा होंगे।

By Mohammad SameerEdited By: Mohammad SameerUpdated: Sun, 22 Oct 2023 05:30 AM (IST)
Hero Image
किसान योद्धाओं को मैदान में उतारेगी भाजपा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अठारहवीं लोकसभा को चुनने के लिए अगले वर्ष होने वाली चुनावी जंग में अन्नदाताओं के बीच वोटों का गणित दुरुस्त करने के लिए भाजपा किसान योद्धाओं को मैदान में उतारेगी। इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के 50 हजार गांवों में गठित की गईं ग्राम पंचायत किसान समितियों के पांच लाख से ज्यादा सदस्यों को सक्रिय करेगा।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश महामंत्री संजय राय ने भी संबोधित किया।

तैयार हुई रूपरेखा

बैठक में तय हुआ कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से संचालित किए जाने वाले वोटर चेतना अभियान के तहत किसान मोर्चा ज्यादा से ज्यादा कृषकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा। किसान संपर्क, किसान संवाद और किसान संबंध इस अभियान का हिस्सा होंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बैठक में बताया कि मोर्चा ने विगत वर्षों में प्रदेश के 50 हजार गांवों में 11 सदस्यीय ग्राम पंचायत किसान समितियां गठित की हैं। इन समितियों के कुल सदस्य पांच लाख से ज्यादा किसान हैं। वोटर चेतना अभियान के तहत इन समितियों के सत्यापन के माध्यम से इनके सदस्यों से संपर्क कर उन्हें सक्रिय किया जाएगा। इन सदस्यों को किसान योद्धा घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः BJP Slams Congress: 'गांधी चालीसा नहीं, संविधान पढ़ें', भाजपा नेता गौरव भाटिया ने छत्तीसगढ़ के CM को दी नसीहत

यह किसान योद्धा अन्नदाताओं के बीच मोदी और योगी सरकारों के किसान कल्याण के कार्यों का बखान करेंगे और उनकी यह कोशिश होगी कि उनके गांव के शत प्रतिशत कृषकों को भाजपा के साथ जोड़ा जाए।

किसान योद्धा यह भी प्रयास करेंगे कि किसानों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित कृषकों को वे इन योजनाओं का लाभ दिलाएं। इस अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए नवंबर में सभी क्षेत्रों, जिलों और मंडलों में बैठकें होंगी।