Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: यूपी में मिशन-80 के लक्ष्य के लिए BJP ने बनाई नई रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया गया ये निर्देश

लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन-80 का लक्ष्य लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी ने हर एक बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन में समय-समय पर प्रत्येक कार्यकर्ता के दायित्व में परिवर्तन होता है यह संगठन की आदर्श परंपरा है। प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय की रणनीति पर काम करना है।

By Jagran NewsEdited By: Shubham SharmaUpdated: Tue, 21 Nov 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
हर बूथ को मजबूत कर मिशन 80 के लिए बढ़ेगी भाजपा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मिशन-80 का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने हर एक बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित जिलाध्यक्षों की बैठक में उन्हें जीत का मंत्र दिया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक

कहा कि बूथ को केंद्र मानकर पूरी मजबूती से जुट जाएं। हर एक बूथ को जीतने पर ही सभी 80 सीटें भाजपा के खाते में आएंगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में वोटर चेतना महाभियान सहित विभिन्न अभियानों पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों तथा सेवा कार्यों के माध्यम से अनवरत जनता के बीच कार्य करती है, जबकि अन्य दल सिर्फ चुनाव के समय ही सक्रिय होते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रूप से पार्टी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी।

विजय की रणनीति पर काम 

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन में समय-समय पर प्रत्येक कार्यकर्ता के दायित्व में परिवर्तन होता है, यह संगठन की आदर्श परंपरा है। प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय की रणनीति पर काम करना है और प्रदेश के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से विजय का परिणाम देने में सक्षम हैं।

वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। अब कम समय में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सबके परिश्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

यह भी पढ़ेंः India squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार संभालेंगे कमान; संजू सैमसन को नहीं मिली जगह