Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: पति से इतनी अमीर हैं गीता कोड़ा, पांच साल में एक करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई संपत्ति

झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हलफनामे में गीता ने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया। हलफनामे के मुताबिक गीता की संपत्ति पांच साल में एक करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी है। पति के मुकाबले गीता कोड़ा के पास चल संपत्ति अधिक है। गीता के नाम पर 62 लाख रुपये से अधिक की देनदारी भी है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 22 Apr 2024 10:15 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024: गीता कोड़ा ने अपना नामांकन किया दाखिल।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी गीता कोड़ा की पिछले पांच साल में चल संपत्ति एक करोड़ 17 लाख 93 हजार 963 रुपये बढ़ गई है, जबकि उनके पति और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की चल संपत्ति करीब 27 लाख 82 हजार 424 रुपये बढ़ी है। उन्होंने सोमवार को सिंहभूम लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।

पति के पास इतनी संपत्ति

हलफनामे के अनुसार गीता कोड़ा की चल संपत्ति वर्तमान में 2 करोड़ 9 लाख 45 हजार 677 रुपये है। वहीं, उनके पति मधु कोड़ा की चल संपत्ति 90 लाख 99 हजार 989 रुपये है। बड़ी बेटी नागी कोड़ा के नाम पर 34 हजार 45 रुपये और छोटी बेटी चित्रांशी कोड़ा के नाम पर 34 हजार 544 रुपये है। बेटे वर्षित इकिर कोड़ा के नाम पर 26 हजार 933 रुपये बैंक में जमा हैं।

यह भी पढ़ें: क्यों घट रही निर्दलीय सांसदों की संख्या? क्या आप जानते हैं पहले लोकसभा चुनाव में कितना था इनका आंकड़ा

गीता के नाम पर इतनी देनदारी

गीता कोड़ा के नाम पर कुल 62 लाख 32 हजार 289 रुपये की देनदारी है। इसमें जगन्नाथपुर एसबीआई से 15 लाख रुपये लोन, मां से 3 लाख रुपये लोन, पति मधु कोड़ा से 7 लाख 50 हजार रुपये लोन और झारखंड हाउसिंग बोर्ड का 36 लाख 82 हजार 289 रुपये लोन शामिल है।

इतनी जमीन भी गीता के नाम

गीता कोड़ा के नाम पर तुपुदाना में 2.42 एकड़ जमीन है। इसमें से 17 डिसमिल जमीन 2004 की खरीदी हुई है। 2.25 एकड़ जमीन 2021 में खरीदी है। यह कृषि भूमि है। इसकी कुल मालियत 4 लाख 23 हजार 928 रुपये लगाई गई है। गीता कोड़ा के नाम पर आदित्यपुर में झारखंड आवासीय बोर्ड का 1210 वर्ग फीट का एक आवासीय भवन है। इसकी वर्तमान कीमत 47 लाख 2 हजार 544 रुपये है। गीता कोड़ा के पास कुल 51 लाख 26 हजार 472 रुपये की अचल संपत्ति है।

मधु के नाम 4.05 एकड़ कृषि भूमि

मधु कोड़ा के नाम पर जगन्नाथपुर में 4.05 एकड़ कृषि भूमि है। उनके पास कुल अचल संपत्ति पांच लाख 73 हजार 618 रुपये है। गीता कोड़ा के पास 1664.24 ग्राम सोना है। इसकी कुल कीमत 46 लाख 19 हजार 929 रुपये है। 67.2 ग्राम हीरे हैं। इसकी कीमत 2 लाख 68 हजार 800 रुपये है। जेवरात की कुल कीमत 66 लाख 55 हजार 503 रुपये है।

इन गाड़ियों की मालकिन हैं गीता

गीता कोड़ा के नाम पर फॉर्च्यूनर, फोर्ड, स्कॉर्पियो, बोलेरो, तीन मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर भी है। मधु कोड़ा के पास 263.88 ग्राम सोना है। इसका मूल्य सात लाख 52 हजार 58 रुपये है।

गीता कोड़ा का परिचय

  • पूरा नाम: गीता कोड़ा
  • जन्मतिथि: 26 सितम्बर 1983 (आयु 40)
  • पता: पाताहातु, जगन्नाथपुर, पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड
  • दल का नाम: भारतीय जनता पार्टी
  • शिक्षा: स्नातक
  • पेशा: राजनीतिक नेता, कृषि एवं व्यवसाय
  • पिता का नाम: स्वर्गीय प्रेम चंद बिरुली
  • मां का नाम: स्वर्गीय कल्पना बिरुली
  • नेट वर्थ: 1.98 करोड़ रुपये

गीता कोड़ा की शैक्षणिक योग्यता: गीता कोड़ा ने वर्ष 2019 में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ से बैचलर ऑफ सोशल वर्क और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (वित्त और मानव संसाधन में एमबीए) की उपाधि प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें: क्या है ममता बनर्जी का लंदन वाला फॉर्मूला, पश्चिम बंगाल में क्यों हो रही इसकी चर्चा?