Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandigarh Seat: मनीष तिवारी के पास कितनी है संपत्ति? पत्नी को दिया ढाई करोड़ का लोन, मगर ज्वेलरी नहीं

Chandigarh Lok Sabha Election 2024 चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आप गठबंधन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को उतारा है। 2019 लोकसभा चुनाव में मनीष तिवारी ने पंजाब की श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। मनीष तिवारी के पास 29 करोड़ 68 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। आइए जानते हैं पूरी संपत्ति का ब्योरा।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 15 May 2024 03:32 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी।

जागरण, चंडीगढ़। कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी दंपती के पास चल-अचल 29 करोड़ 68 लाख की संपत्ति है। तिवारी के पास छह करोड़ 53 लाख चल और अचल संपत्ति नौ करोड़ 62 लाख रुपये की है। जबकि 18 अलग-अलग बैंकों में एफडी भी है। शपथ पत्र के अनुसार पत्नी नाजनीन के पास चल संपत्ति दो करोड़ 27 लाख 63 हजार और अचल संपत्ति 11 करोड़ 25 लाख रुपये की है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी से राजनाथ सिंह तक पांचवे चरण में ये दिग्गज लड़ रहे चुनाव, पढ़िए हाईप्रोफाइल सीटों का समीकरण, 20 मई को होगी वोटिंग

तिवारी के पास एक रिवाल्वर

मनीष तिवारी के पास कोई भी ज्वेलरी नहीं है। जबकि पत्नी के पास दो किलो 95 ग्राम सोना है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ 11 लाख 97 हजार रुपये है। मनीष तिवारी के पास एक रिवाल्वर भी है, जो कि उन्हें अपनी मां से मिला है। मनीष तिवारी पेश से वकील और पत्नी गृहिणी हैं।

पत्नी को दिया ढाई करोड़ रुपये का लोन

नामांकन के लिए दाखिल शपथ पत्र के अनुसार मनीष तिवारी ने पत्नी को करीब ढाई करोड़ रुपये का लोन भी दिया है। मनीष तिवारी ने साल 2022-23 में 73 लाख 10 हजार और पत्नी ने 45 लाख रुपये का आयकर रिटर्न भरा। जबकि साल 2018-19 में आयकर रिटर्न 97 लाख 65 हजार रुपये की रही।

रिलायंस पावर के 25 शेयर भी

मनीष तिवारी पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 25 हजार 850 और पत्नी के पास 40 हजार 800 रुपये कैश है। पति-पत्नी के पास रिलायंस पावर लि. के 25-25 शेयर भी हैं।

चंडीगढ़ और दिल्ली से की पढ़ाई

तिवारी के नाम चार कारें हैं, जिनमें दो होडा सिटी, एक होडा अकोड और एक मारूति एसक्रास कार शामिल है। सभी गाड़ियां चंडीगढ़ में पंजीकृत हैं। तिवारी ने स्कूली पढ़ाई चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी मॉडल स्कूल और बीए एसडी कॉलेज सेक्टर-32 से किया है। लॉ की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है।

कहां-कहां है प्रॉपर्टी

तिवारी के खुद के नाम पर तीन प्रॉपर्टी (अचल संपत्ति) और पत्नी के नाम पर चार प्रापर्टी है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले अब तक तिवारी की न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर की प्रापर्टी बढ़ी है।

मनीष तिवारी की प्रापर्टी

  • 4000 स्क्वायर यार्ड के घर में 7.14 प्रतिशत का शेयर, मकान नंबर 20 सेक्टर-4 में।
  • पत्नी के साथ न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में 50 प्रतिशत शेयर के साथ 822.50 स्क्वायर यार्ड का प्लाट नंबर 108, फुट हिल्स रेजिडेंशियल कालोनी में।
  • नई दिल्ली स्थित स्वामी नगर में 500 स्क्वायर यार्ड दूसरी मंजिल के घर में 50 प्रतिशत शेयर में 22.5 प्रतिशत का शेयर।

पत्नी के नाम प्रापर्टी

  • नई दिल्ली सफदरजंग इलाके में 302 स्क्वायर यार्ड का घर।
  • अंधेरी ईस्ट मुंबई में 10वीं मंजिल पर घर।
  • 822.50 स्क्वायर यार्ड प्लॉ नंबर 108, फुट हिल्स रेजिडेंशियल कालोनी
  • (न्यू चंडीगढ़) में स्थित प्रापर्टी में पति- पत्नी का 50-50 प्रतिशत का शेयर है।
  • नई दिल्ली स्थित स्वामी नगर में 500 स्क्वायर यार्ड दूसरी मंजिल के घर में 22.5 प्रतिशत का शेयर।

यह भी पढ़ें: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पावर स्टार पवन सिंह की मां; गाड़ी, सोना-चांदी समेत और क्या-क्या है?