Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की इस सीट पर कभी नहीं जीती महिला प्रत्याशी, शीला दीक्षित और आतिशी को भी मिल चुकी शिकस्त

Lok Sabha Election 2024 देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। मगर एक सीट ऐसी है जहां से अभी तक कोई महिला प्रत्याशी जीतकर संसद की दहलीज तक नहीं पहुंची है। किस्मत तो कई महिलाओं ने आजमाई मगर सफलता नहीं मिली। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित और आप नेता आतिशी सिंह भी इस सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 30 Mar 2024 02:47 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024: आतिशी सिंह व दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित। (फाइल फोटो)

आशीष गुप्ता, पूर्वी दिल्ली। महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। घर, कंपनी संभालने से लेकर राजनीति में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। मगर अतीत में झांक कर देखें तो पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने किसी महिला प्रत्याशी को सांसद नहीं चुना।

इस लोकसभा क्षेत्र के अस्तित्व में आने के बाद कुल 14 चुनाव हो चुके हैं। इसमें से नौ चुनावों में महिला प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी सिंह को भी यहां के चुनावी मैदान में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

1984 में पहली बार दो महिलाओं ने लड़ा चुनाव

इस लोकसभा क्षेत्र में सबसे पहला चुनाव वर्ष 1967 में हुआ, उसमें तीन पुरुष प्रत्याशी मैदान में थे। वर्ष 1971, 1977 और 1980 में भी कोई महिला चुनावी महासमर में भाग्य आजमाने नहीं उतरी।

यह भी पढ़ें: समोसा, बिरयानी, मटन-चिकन और चाय की कीमतें तय, जानें- कहां कितने रुपये खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

वर्ष 1984 में पहली बार दो महिलाओं ने इस सीट के चुनावी दंगल में कदम रखा। इनमें क्रांति तिवारी और हेमा भंडारी शामिल थी।लोकसभा चुनाव में क्रांति को 916 और हेमा को 506 मत मिले थे। इसके बाद 1999 के चुनाव को छोड़ दें तो सभी में महिलाएं मैदान में उतरीं।

शीला दीक्षित ने पाए सबसे अधिक मत

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के इतिहास में सबसे अधिक मत लेने वाली महिलाओं में शीला दीक्षित पहले पायदान पर हैं। वह वर्ष 1998 में कांग्रेस की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ी थीं। उन्हें पांच लाख 17 हजार 721 मत मिले थे। वह दूसरे स्थान पर रही थीं। उस वर्ष भाजपा के लाल बिहारी तिवारी सांसद चुने गए थे।

वर्ष
महिला प्रत्याशी
निर्वाचित सांसद
पार्टी
1967 कोई नहीं हरदयाल देवगन भारतीय जनसंघ
1971 कोई नहीं एचकेएल भगत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 कोई नहीं किशोर लाल जनता पार्टी
1980 कोई नहीं एचकेएल भगत कांग्रेस
1984 दो एचकेएल भगत कांग्रेस
1989 एक एचकेएल भगत कांग्रेस
1991 दो बीएल शर्मा ‘प्रेम’ भाजपा
1996 पांच बीएल शर्मा ‘प्रेम’ भाजपा
1998 एक लाल बिहारी तिवारी भाजपा
1999 शून्य लाल बिहारी तिवारी भाजपा
2004 एक संदीप दीक्षित कांग्रेस
2009 दो संदीप दीक्षित कांग्रेस
2014 एक महेश गिरी भाजपा
2019 चार गौतम गंभीर भाजपा

   ये भी जानें

  • 1967 में पूर्वी दिल्ली सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ, इसमें तीन पुरुष प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी
  • 1984 लोकसभा चुनाव में पहली बार दो महिलाओं ने लड़ा था चुनाव, दोनों को मिले थे हजार से कम वोट
  • इस सीट पर अब तक 14 बार हो चुके लोकसभा चुनाव, नौ चुनावों में महिला प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया

यह भी पढ़ें: जब राहुल गांधी की टीम में रही इस महिला नेता ने किया करिश्मा, चौंक गए थे मालवा के 'गांधी', भाजपा में भी खूब हुई थी चर्चा