Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election Result 2024: चुनावी रण में 17 पूर्व सीएम, भूपेश बघेल का बंटाधार, शिवराज सिंह समेत जानिए बाकी Ex मुख्यमंत्रियों का हाल

Lok sabha Election Result 2024 वोटों की गिनती जारी है। जल्द ही इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। छ्त्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव हार चुके हैं। वे राजनंदगांव से काफी पीछे चल रहे हैं। इस चुनावी रण में 17 पूर्व मुख्यमंत्री हैं। कुछ मुख्यमंत्रियों को जीत मिली तो कई को हार मिलने वाली है। जानिए 17 पूर्व मुख्यमंत्रियों का क्या हाल है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:01 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election Result 2024: चुनावी रण में 17 पूर्व सीएम, जानिए बाकी Ex मुख्यमंत्रियों का हाल

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम अब कुछ ही देर में साफ हो जाएगा। वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में एनडीए को जनादेश मिल रहा है। वहीं, इंडी गठबंधन भी मुकाबले में बना हुआ है। एनडीए 295 और इंडी गठबंधन 231 सीटों पर आगे चल रहा है। इस चुनाव में 17 पूर्व सीएम मैदान में हैं। जानिए इन मुख्यमंत्रियों का हाल...

1. कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनंदगांव से काफी पीछे चल रहे हैं।

2. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने जालंधर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुशील रिंकू को हरा दिया। सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए थे।

3. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से काफी आगे चल रहे हैं।

4. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से काफी आगे चल रहे हैं।

5. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से काफी आगे चल रहे हैं।

6. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा सीट से काफी आगे चल रहे हैं।

7. त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देब त्रिपुरा पश्चिम से काफी आगे चल रही है।

8. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से काफी आगे चल रही है।

9. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

10. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हावेरी लोकसभा सीट से काफी आगे चल रहे हैं।

11. कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट से काफी आगे चल रहे हैं।

12. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनंतनाग राजौरी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं।

13. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट से काफी पीछे चल रहे हैं।

14. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बेलगाम लोकसभा सीट से काफी आगे चल रहे हैं।

15. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बारामूला लोकसभा सीट से हार गए।

16. असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

17. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से नबाम टुकी पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'भाजपा में शुरू हो जाएगी अंदरूनी लड़ाई', चुनाव रिजल्ट के बीच इस दिग्गज नेता ने क्यों कही ये बात?