Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election: गर्मी ने रोकी मतदान की राह, लोगों ने सूरज की तपिश बढ़ने से पहले दिखाया उत्साह; बाद में धीमी हुई वोटिंग

सोलन जिला में मतदान के लिए उत्साह दिखा लेकिन वो उत्साह सूरज चढ़ने के साथ धीमा हो गया। सुबह सात बजने के साथ ही लोगों की कतारें मतदान बूथों पर लग गई। लोगों ने गर्मी बढ़ने से पहले ही मतदान करने को महत्व दिया क्योंकि उसके बाद गर्मी से घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा था। सांझ ढलने के साथ मतदान में फिर रफ्तार हुई।

By manmohan vashisht Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 02 Jun 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
गर्मी ने रोकी मतदान की राह, लोगों ने सूरज की तपिश बढ़ने से पहले दिखाया उत्साह

संवाद सहयोगी, सोलन। सोलन जिला में मतदान के लिए उत्साह दिखा, लेकिन वो उत्साह सूरज चढ़ने के साथ धीमा हो गया। सुबह सात बजने के साथ ही लोगों की कतारें मतदान बूथों पर लग गई। लोगों ने गर्मी बढ़ने से पहले ही मतदान करने को महत्व दिया, क्योंकि उसके बाद गर्मी से घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा था।

सांझ ढलने के साथ मतदान में फिर रफ्तार हुई। जिला में रात आठ बजे तक कुल 71.07 प्रतिशत् मतदान हो चुका था। इसमें अर्की विस क्षेत्र में 68.11 प्रतिशत, नालागढ़ में 71.73 प्रतिशत, दून में 72.26 प्रतिशत, सोलन में 68.59 प्रतिशत जबकि कसौली विस क्षेत्र में सबसे अधिक 76.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

नौ बजे तक मतदान : सोलन में 15.76 प्रतिशत, कसौली में 17.66 व अर्की में 15.33 प्रतिशत मतदान रहा।

11 बजे तक मतदान : सोलन में 32.69 प्रतिशत, कसौली में 36.66 व अर्की में 33.36 प्रतिशत मतदान रहा।

पांच बजे तक मतदान : सोलन में 65.91 प्रतिशत, कसौली में 72.58 व अर्की में 64.23 प्रतिशत मतदान रहा।

सूरज तपते ही धम गई मतदान की रफ्तार

दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में तापमान इन दिनों 42 से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में शनिवार के दिन लोगों ने सुबह का समय अपने मत का उपयोग करने के लिए चुना। हालांकि उसके उपरांत भी दो दो घंटों के दौर में करीबन 15-15 फीसदी मतदान होता रहा, लेकिन दिन के 11 बजे तक दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 30 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। उसके उपरांत शाम छह बजे तक रूक रूक कर मतदान होता रहा।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या : 93,791 है।

दून विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 74,493 है।

नौ बजे तक : सुबह नौ बजे तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 15.12 फीसदी मतदान हो गया था, वहीं दून में 16.55 फीसदी मतदान हुआ था।

11 बजे तक : दिन में 11 बजे तक नालागढ़ में 31.90 और दून में 33.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

01 बजे तक : एक बजे तक नालागढ़ में 48.24 और दून में 51.70 फीसदी मतदान दर्ज किया।

03 बजे तक : तीन बजे तक नालागढ़ में 61.01 और दून में 67.44 फीसदी मतदान हुआ।

05 बजे तक : पांच बजे तक नालागढ़ में 67.44 और दून में 69.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।