Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: यूपी में भाजपा को क्यों लगा बड़ा झटका? योगी के इस मंत्री ने कर दिया खुलासा

Lok Sabha Election 2024 रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव हारने वाले भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाया गया है। इस वजह से पार्टी को नुकसान हुआ है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुभकामनाएं भी दी हैं। दिनेश प्रताप सिंह योगी सरकार में मंत्री भी हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 05 Jun 2024 06:42 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: भाजपा के प्रदर्शन पर दिनेश प्रताप सिंह ने दी प्रतिक्रिया।

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 10 सालों में उत्तर प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव 2019 में 62 सीटें जितनी वाली भाजपा इस बार सिर्फ 33 सीटों पर कब्जा जमा सकी है। पार्टी को 29 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है।

समाजवादी पार्टी ने सर्वाधिक 37 सीटों पर जीत दर्ज की। छह सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं। अब योगी सरकार में मंत्री और राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा के इस प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जनता के बीच भ्रम फैलाया गया

दिनेश सिंह ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए गंभीर चिंतन का विषय है। इसमें कोई दो राय नहीं है। 500 साल बाद हम भगवान राम के मंदिर का निर्माण करवाते हैं। बड़े-बड़े एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का निर्माण करवाते हैं। मगर कहीं न कहीं जनता के बीच भ्रम पैदा किया गया है। उस भ्रम को हम लोग यथाशीघ्र दूर करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा का जितना भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करने में हम सफल होंगे।

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A. का ‘खटाखट’ वाला पैसा लेने कांग्रेस मुख्यालय पहुंची महिलाएं, पार्टी भी कंफ्यूज… कैसे समझाएं

राहुल गांधी को दी शुभकामनाएं

दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी और कहा कि अच्छे से रायबरेली की सेवा करें। यहां की जनता की आशा के अनुरूप काम करें। रायबरेली में हर शनिवार और रविवार बैठें। लोगों की समस्याओं का निदान करें। बेटा और बेटियों की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचें। किसी बुजुर्ग के न रहने पर कंधा दें और गंगा घाट तक पहुंचें। अगर राहुल गांधी इन कामों को करेंगे तो मैं सकारात्मक सहयोग दूंगा।

रायबरेली की जनता से मांगा एक साल का अवकाश

दिनेश सिंह ने कहा कि मैं रायबरेली की जनता से एक साल का अवकाश मांगता हूं, जो काम मैं हर शनिवार और रविवार को करते आया हूं, वो काम अब राहुल गांधी करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी दायित्वों का निर्वाहन करूंगा।

रायबरेली के तीन लाख लोगों की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों की जिम्मेदारी मेरी है। वो राहुल गांधी की तरफ देखेंगे नहीं, लेकिन जिन लोगों ने राहुल गांधी को वोट दिया है, मैं उम्मीद करता हूं राहुल उनकी सेवा का उत्तर दायित्व निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: आज NDA सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे Modi!, नीतीश और नायडू पर टिकी हैं सबकी निगाहें