Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Morena Lok Sabha Chunav Result 2024: मुरैना में भी भाजपा ने लहराया विजय पताका, इतने मतों से जीते शिवमंगल सिंह तोमर

Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live मुरैना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्यशी सत्यपाल सिंह सिकरवार को 52000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है। इस हॉट सीट पर भाजपा-कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी बदल दिए थे। पिछली बार यहां से नरेंद्र सिंह तोमर ने जीत दर्ज की थी।

By Jagran News Edited By: Deepak Vyas Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:20 PM (IST)
Hero Image
MP Election Results Live: मुरैना सीट पर नरेंद्र सिंह तोमर के गढ़ में सेंध लगा पाएगी कांग्रेस?

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Morena Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: मुरैना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्यशी सत्यपाल सिंह सिकरवार को 52000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है। इस हॉट सीट पर भाजपा-कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी बदल दिए थे।

हालांकि प्रत्याशी बदलने का लाभ केवल भाजपा को मिला। शिवमंगल सिंह तोमर को कुल 515477 मिले, जबकि उनके प्रतद्वंदी सत्यपाल सिंह को 462947 वोट मिले। दोनों के बीच 52530 मतों का अंतर रहा। पिछली बार यहां से नरेंद्र सिंह तोमर ने जीत दर्ज की थी।

2023 के मध्य प्रदेश चुनाव में उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। नरेंद्र सिंह तोमर वर्तमान में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हैं। मुरैना लोकसभा सीट पर इस बार तीसरे चरण यानी 07 मई को मतदान हुआ है। इस लोकसभा सीट पर कुल 1837723 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 999047 हैं और महिला मतदाता 838613 हैं।