Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव में मुकुंद नायक होंगे State Icon

Lok Sabha Election 2019. - सरायकेला की सहिया मनीता लातेहार की रानी मिस्त्री सुनीता जिला आईकॉन - क्रिकेटर शहबाज नदीम सहित कई खिलाड़ी भी बने जिला आईकॉन।

By Alok ShahiEdited By: Updated: Fri, 29 Mar 2019 09:04 AM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव में मुकुंद नायक होंगे State Icon

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड के लोक कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग के स्टेट आईकॉन होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने उन्हें स्टेट आईकॉन बनाने की अनुशंसा आयोग से की है।  इधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते की अध्यक्षता में जिला आईकॉन के अनुमोदन के लिए गुरुवार को हुई बैठक में कई नामों पर सहमति बनी।

इनमें सरायकेला की सहिया मनीता, लातेहार की रानी मिस्त्री सुनीता भी शामिल हैं जो संबंधित जिले की आईकॉन बनाई गई हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों के कार्यों की सराहना की है। क्रिकेटर शहबाज नदीम सहित कई अन्य खिलाड़ी भी विभिन्न जिलों के आईकॉन बनाए गए हैं। इस बैठक में विभिन्न जिलों से डिस्ट्रिक्ट आइकॉन के लिए प्रस्तावित नामों पर चर्चा के बाद 32 नामों को अनुमोदन किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट आईकॉन का चयन किया गया है। इसमें विविध क्षेत्रों के ख्यातिप्राप्त लोगों को शामिल किया गया है। ये मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया में उनकी सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में पहल करेंगे। बैठक में रांची और देवघर जिले के निर्वाचन पदाधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट आईकॉन का अतिरिक्त नाम भेजने का निर्देश देने का निर्णय लिया गया। 

ये बने विभिन्न जिलों के आइकॉन
खूंटी - दथरथ महतो : मुरहू में हॉकी ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की। - लाल मोहन सिंह    : दिव्यांगों की शिक्षा व रोजगार पर काम किया।
लोहरदगा - प्रेरणा भगत :    तीरंदाज
गुमला - महावीर  साहू : कवि और नागपुरी गायक - रेखा उरांव    : फुटबॉल खिलाड़ी
पूर्वी सिंहभूम- पूर्णिमा महतो : तीरंदाज
पश्चिमी सिंहभूम- गुनाराम पूर्ति :     तीरंदाज
सरायकेला- खरसावां रघुनंदन महतो     : कौशल विकास, मनीता देवी :    सहिया
लातेहार- सुनीता देवी    : रानी मिस्त्री

पलामू    सैकत चटोपाध्याय    : नाटककार
गढ़वा रमेश चंचल : कवि, शिक्षाविद, ओमप्रकाश गुप्ता :    खेल
रामगढ़    मधुमिता कुमारी : तीरंदाज
चतरा    शीतल सिन्हा    : फिल्म अभिनेत्री, शालिनी दूबे    : गायिका
हजारीबाग कैप्टन शिखा सुरभि : रक्षा क्षेत्र, पंकज रजक : खेल

गिरिडीह    मनोज केडिया : शास्त्रीय संगीत
बोकारो प्रभाकर बनवार : सामाजिक सेवा
धनबाद   शहबाज नदीम : क्रिकेटर, गोवर्धन रजक : पारा ओलंपिक खिलाड़ी
कोडरमा   साकेत केशव    : खेल, कालीचरण दास : दिव्यांगों के लिए कार्य

जामताड़ा आकाश सिंह    : खेल,  पल्लवी  राय    : शास्त्रीय नृत्य
गोड्डा पवन कुमार सिंह : खिलाड़ी, मोनालिसा कुमारी    नेटबॉल खिलाड़ी
दुमका बी मरांडी : एथलेटिक्स, तारित कुमार गोराई : क्रिकेटर
साहेबगंज -  अनवर शेख,     इंटरनेशनल व्हील चेयर क्रिकेट खिलाड़ी
देवघर  बमजोली प्रसाद यादव, सचिव, विकलांग विकास समिति, देवघर।