Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai North Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई नॉर्थ सीट पर भाजपा का कब्जा, पीयूष गोयल 3.5 लाख से अधिक वोटों से जीते

Mumbai North Lok Sabha Election Results Live Congress BJP Lok Sabha Election Result 2024 मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से पीयूष गोयल ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है और भाजपा का यहां परचम लहराया है। यहां से उन्होंने 3.5 लाख से भी अधिक वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया है। उन्हें टक्कर दे रहे थे कांग्रेस के भूषण पाटिल ।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:03 PM (IST)
Hero Image
Mumbai North Lok Sabha result: मुंबई नॉर्थ से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मैदान में उतारा है।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai North Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से पीयूष गोयल ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है और भाजपा का यहां परचम लहराया है। यहां से उन्होंने 3.5 लाख से भी अधिक वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया है। उन्हें टक्कर दे रहे थे कांग्रेस के भूषण पाटिल।

पीयूष गोयल को कुल 680146 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूषण पाटिल ने 322538 वोट हासिल किए। दोनों के बीच हार और जीत में 357608 मतों का अंतर रहा। बता दें कि मुंबई नॉर्थ से निवर्तमान सांसद पूनम महाजन थीं, जिनकी जगह इस बार पीयूष गोयल पर बीजेपी ने दांव चला है। पीयूष गोयल का यह पहला लोकसभा चुनाव था।

किस चरण में हुए 2024 का चुनाव

मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट पर इस बार पांचवें चरण यानी 20 मई को मतदान हुआ है।

2019 में क्या रहा थ परिणाम

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार पूनम महाजन वजेंदला राव ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया सुनील दत्त को पटखनी दी थी।

कुल कितने मतदाता

इस लोकसभा सीट पर कुल 1679891 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 916791 और महिला मतदाता 1679891 हैं।