Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nagpur Lok Sabha Chunav Result 2024: नागपुर में नितिन गडकरी का दबदबा बरकरार, 1 लाख से अधिक वोटों से हासिल की जीत

Nagpur Lok Sabha Election Results Live Congress INDI alliance BJP Lok Sabha Election Result 2024 नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गडकरी ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए 2024 में भी अपना दबदबा बरकरार रखा है। उन्होंने बड़ी जीत हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया है। इससे पहले 2014 और 2019 के चुनाव में भी उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:56 PM (IST)
Hero Image
Nagpur Lok Sabha Result 2024: नागपुर से नितिन गडकरी तीसरी बार मैदान में हैं।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Nagpur Lok Sabha Chunav Result 2024: नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गडकरी ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए 2024 में भी अपना दबदबा बरकरार रखा है। उन्होंने बड़ी जीत हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया है। 

उन्हें कुल 655027 त हासिल हुए हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस ने विकास ठाकरे को चुनावी मैदान में उतारा था। विकास को 517424 मत हासिल हुए और 137603 मतों के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2014 और 2019 के चुनाव में भी नितिन गडकरी ने नागपुर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। 

2019 में क्या था परिणाम

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले को हराया था।

इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

इस लोकसभा सीट पर कुल 2161096 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1097087 हैं और महिला मतदाता 1063932 हैं।