Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Exit Poll Result 2024: इस बार 2014 और 2019 के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे; तीसरी बार इतनी सीटों से केंद्र में बन सकती है मोदी सरकार

Exit Poll Result 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक इस बार के लोकसभा चुनाव परिणाम आने पर साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के सारे रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। देखिए इस एग्जिट पोल में तीसरे कार्यकाल में एनडीए कितनी सीटों के साथ केंद्र में सरकार बनाएगा। हालांकि लोकसभा चुनाव परिणाम 4 जून 2024 को आएंगे।

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Updated: Sat, 01 Jun 2024 08:47 PM (IST)
Hero Image
Exit Poll Result 2024: इस बार टूटेंगे 2024 और 2019 के लोकसभा चुनाव के रिकॉर्ड।

 चुनाव डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो केंद्र में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार आ रही है। हालांकि, चुनाव परिणाम 4 जून 2024 को आएंगे।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 371 से 401 सीटें मिल सकती हैं और इंडी गठबंधन के खाते में 109 से 139 सीटें आएंगी। यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा सच साबित होते हुए नजर आ रहा है। अगर ऐसा हुआ तो लोकसभा चुनाव 2014 और 2029 के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। 

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में एनडीए 353-368 सीटें जीत सकता है और इंडी गठबंधन को 118-133 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, अभी अन्‍य एजेंसियों के रिजल्‍ट आना बाकी हैं। 

यह भी पढ़ें - Exit poll: एग्जिट पोल में इन राज्‍यों में भाजपा को बड़ा झटका, इंडी गठबंधन को बंपर बढ़त का दावा