Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Exit poll: एग्जिट पोल में इन राज्‍यों में भाजपा को बड़ा झटका, इंडी गठबंधन को बंपर बढ़त का दावा

Exit Poll Result 2024 Update लोकसभा चुनाव 2024 प्रक्रिया समाप्‍त होने के बाद शनिवार शाम अलग-अलग एजेंसियों की ओर से कराए गए एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं। अब तक जारी एग्जिट पोल की रिपोर्ट देखें तो इन राज्‍यों में भाजपा को बड़ा झटका लग रहा है तो वहीं इंडी गठबंधन को बंपर बढ़त मिलती नजर आ रही है।

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Updated: Sat, 01 Jun 2024 07:18 PM (IST)
Hero Image
Exit Poll Result 2024 Update: इन राज्यों में भाजपा को लग सकता है झटका।

 चुनाव डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में शनिवार शाम 6 बजे सातों चरणों के चुनाव संपन्न हो गए। इसके बाद अलग-अलग एजेंसियों की ओर से कराए गए एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं। अब तक जारी एग्जिट पोल की रिपोर्ट देखें तो इन राज्‍यों में भाजपा को बड़ा झटका लग रहा है तो वहीं इंडी गठबंधन को बंपर बढ़त मिलती नजर आ रही है।

आज तक यानी एक्सिस माय इंडिया के अब तक सर्वे के मुताबिक, एनडीए के खाते में 54 से 65, इंडी गठबंधन के खाते में 61 से 72 और अन्य के खाते में सिर्फ दो सीटें आ रही हैं। वहीं इंडिया टीवी पर जारी अब तक के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 56 से 65, इंडी गठबंधन को 59 से 66 और अन्य के खाते में चार से सात सीटें मिल सकती की हैं।

केरल में यह है भाजपा की स्थिति 

इंडिया टीवी के मुताबिक, केरल में यूडीएफ को 13 से 15, एलडीएफ को तीन से पांच सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि भाजपा के खाते में एक से तीन सीटें मिल सकती हैं। तमिलनाडु में डीएमके को 16 से 18, कांग्रेस को छह से आठ, भाजपा को पांच से सात और अन्य के खाते में आठ से 10 सीटें आती नजर आ रही हैं।

तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को बढ़त

तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन को भारी बढ़त मिलने का अनुमान आजतक ने अपने एग्जिट पोल में जताया है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 13-15, डीएमके को 20-22, एआईएडीएमके को 0-2 और भाजपा को 2-4 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें - Exit Poll Result 2024 LIVE: बिहार में INDI गठबंधन को पिछली बार से ज्यादा सीटें, NDA को नुकसान