Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इन राज्यों के एग्जिट पोल एकदम धड़ाम, भाजपा को लगा बड़ा झटका, मगर इस प्रदेश में कमाल हो गया

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 10 साल बाद पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर है। अब उसकी निगाहें अपने सहयोगियों पर टिकीं हैं। मगर सभी एग्जिट पोल में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था। आइए देखते हैं किन राज्यों में एग्जिट पोल हुए धड़ाम।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 05 Jun 2024 01:18 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: इन राज्यों में औंधे मुंह गिरे एग्जिट पोल।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में सभी एग्जिट पोल औंधे मुंह गिरे हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने भाजपा को बहुमत मिलने का दावा किया था। मगर नतीजों में भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई। वहीं एनडीए को 292 सीटों पर जीत मिली। हालांकि मध्य प्रदेश और गुजरात के मामले में एग्जिट पोल सटीक बैठे।

यह भी पढ़ें: 'नहीं सुधरेंगे भारत-चीन रिश्ते, मोदी को आश्चर्यजनक झटका', भाजपा को बहुमत न मिलने पर विदेशी मीडिया ने क्या कहा

बंगाल में एग्जिट पोल धराशायी

पश्चिम बंगाल में किसी भी एग्जिट पोल ने भाजपा को 19 सीटों से कम नहीं दी थी। मगर यहां टीएमसी ने कमाल कर दिया है। 29 सीटों पर कब्जा कर ममता बनर्जी ने अपना जलवा बरकरार रखा। भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पाई और पार्टी 12 सीटों पर सिमट गई। 2019 में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

गुजरात- मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल सटीक

मध्य प्रदेश में सभी एग्जिट पोल्स ने भाजपा को 28-29 सीटें मिलने का दावा किया था। एग्जिट पोल्स का यह दावा मिल्कुल सटीक साबित हुआ। भाजपा ने कमलनाथ के दुर्ग छिंदवाड़ा को भी भेद दिया और राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की। अधिकांश एग्जिट पोल्स ने गुजरात में भाजपा को 25 सीटें जीतने का दावा किया था। नतीजे भी ऐसे ही हैं।

उत्तर प्रदेश: औंधे मुंह गिरे एग्जिट पोल

उत्तर प्रदेश में सभी एग्जिट पोल औंधे मुंह गिरे। सभी एग्जिट पोल्स ने भाजपा को 65 से 72 सीटों पर जीत का दावा किया था। सपा-कांग्रेस गठबंधन को अधिकतम 15-17 सीटें दी थी। मगर नतीजे इससे उलट साबित हुए। सपा ने सबसे अधिक 37, कांग्रेस ने छह सीटों पर कब्जा किया। भाजपा पिछले 10 साल में सबसे कम 33 सीटों पर ही जीत दर्जकर सकी।

बिहार: एग्जिट पोल नतीजों के करीब

एबीपी सी-वोटर ने बिहार में एनडीए को 34 से 38 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था। एक्सिस माय इंडिया ने एनडीए को 29-33 सीटें दी थीं। अगर परिणामों बात करें तो बिहार में एनडीए को 30 सीटों पर सफलता मिली है। नौ सीटों पर इंडी गठबंधन और एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की।

  • दिल्ली में सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा को छह से सात सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। नतीजों में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की।
  • हरियाणा का एग्जिट पोल भी हकीकत के करीब था। यहां सभी पोल्स ने भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई थी। दोनों को पांच-छह सीटें मिलने का अनुमान जताया था। हरियाणा में भाजपा ने पांच और कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं।
  • पंजाब में सभी एग्जिट पोल ने भाजपा को दो से चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। मगर यहां भाजपा का खाता तक नहीं खुला। कांग्रेस को सबसे अधिक सात सीटों पर जीत मिली। आप के खाते में तीन सीटें ही गई। दो सीटों पर निर्दलीय और एक पर अकाली दल ने कब्जा जमाया।
  • ओडिशा कई एग्जिट पोल ने भाजपा को 17 से 19 सीटें मिलने का दावा किया था। अगर नतीजों की बात करें तो यहां भाजपा यहां 20 सीटों पर जीती है। एक सीट पर कांग्रेस को सफलता मिली है। बीजू जनता दल का पत्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें: इन 10 नेताओं ने बनाया बंपर जीत का रिकॉर्ड, टॉप थ्री में नहीं मोदी-शाह और राहुल, जानिए कौन हैं पहले और आखिरी स्थान पर