Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha 2024: इन दिग्गज नेताओं के बेटा-बेटी और भतीजों का क्या हुआ, कौन हारा तो किसने बचा ली पारिवारिक विरासत?

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले कई प्रत्याशियों की परीक्षा थी। पूर्व पीएम और पूर्व सीएम के बेटे और पौत्र को हार का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर भाजपा की टिकट पर चुनाव हार चुके हैं। पढ़ें पारिवारिक विरासत से जुड़ी दिलचस्प रिपोर्ट...

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:47 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: पारिवारिक विरासत की जंग।

जागरण, नई दिल्ली। विरासत की राजनीति हमेशा से चर्चा का विषय रही है। कई बार परिवार के नाम पर इसकी आलोचना की जाती रही है। वहीं एक तर्क यह भी है कि जो लोग राजनीति में हैं, अगर उनके बच्चे राजनीति में आकर काबिलियत दिखाना चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है? ऐसे ही कुछ युवा उम्मीदवार अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में थे। इनमें से कई उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की तो कई को हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: इन राज्यों के एग्जिट पोल एकदम धड़ाम, भाजपा को लगा बड़ा झटका, मगर इस प्रदेश में कमाल हो गया

इन्होंने जीती विरासत की जंग

  • बिहार की हाजीपुर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और एलजेपी नेता चिराग पासवान ने जीत दर्ज की है।
  • उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की।
  • इलाहाबाद से सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह ने चुनावी दंगल फतेह किया है।
  • बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने कामयाबी हासिल की है।
  • सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली सीट पर जीत हासिल की।
  • जेडीयू नेता अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी समस्तीपुर से सांसद बनी हैं।
  • पीलीभीत सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे जितिन प्रसाद ने चुनाव जीता है।
  • मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव जीता।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पूनिया ने बाराबंकी सीट पर जीत दर्ज की।
  • तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से पी चिदंबरम के बेटे कार्तिक चिदंबरम ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता।

नहीं संभाल सके विरासत

  • राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हार का सामना करना पड़ा।
  • कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पौत्र प्रज्जवल रेवन्ना को जीत नहीं नसीब हुई।
  • ओडिशा की मयूरभंज सीट पर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन को पराजय का सामना करना पड़ा।
  • यूपी के पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेशपति त्रिपाठी भदोही सीट नहीं जीत सके।
  • पटना साहिब सीट पर दिग्गज कांग्रेस नेता जगजीवन राम के नाती अंशुल अविजित को हार का मुंह देखना पड़ा।
  • पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर बलिया सीट से चुनाव हार गए हैं।
  • राजद के पूर्व अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य भी सारण लोकसभा सीट पर विरासत बरकरार नहीं कर पाईं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में कैसा रहा लोकसभा चुनाव का परिणाम? जानें भाजपा और कांग्रेस को कितनी मिली सीटें