Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने एक ही बार आजमाई लोकसभा चुनाव में किस्‍मत, चौंकाने वाला रहा था परिणाम

Lok Sabha Election 2024 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में अपनी 33 साल लंबी संसदीय पारी समाप्त की। वह 1991 में पहली बार राज्यसभा में चुनकर आए थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनमोहन सिंह ने एक बार लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हांलाकि उन्हें इसमें हार का सामना करना पड़ा था। जानिए कैसा रहा था उनके चुनाव का नतीजा...

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Published: Wed, 03 Apr 2024 11:42 AM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2024 11:42 AM (IST)
Lok Sabha Chunav 2024: मनमोहन सिंह ने 1999 में दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

शनि पाथौली, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट राजधानी की सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। इस सीट से जीतकर कई दिग्गज दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, तो यहां के पूर्व प्रधानमंत्री को हार भी मिली।

इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को शिकस्त मिल चुकी है। उन्होंने इस सीट से वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब उन्हें भाजपा के प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ने 30 हजार मतों से हराया था।

वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में विजय कुमार मल्होत्रा को 2,61,230 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डा. मनमोहन सिंह को 2,31,231 मत ही मिल सके थे। तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद शरीफ को महज 2,846 मत प्राप्त हुए थे।

विजय कुमार मल्होत्रा का मत प्रतिशत 21.51, मनमोहन सिंह का 19.04 और मोहम्मद शरीफ का 0.23 रहा था। उस समय दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से आठ निर्दलीय प्रत्याशियों थे, इनमें मोहम्मद शरीफ, वेद प्रकाश, दिनेश जैन, घनश्याम दास, जनिस दरबारी, जोगिंदर सिंह, अशोक कुमार और खैराती लाल शामिल थे।

ये हैं 10 विधानसभा सीट

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें बिजवासन, पालम, महरौली, छतरपुर, देवली, अंबेडकर नगर, संगम विहार, कालका जी, तुगलकाबाद और बदरपुर विधानसभा सीटें आती हैं। इन 10 में से सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र बदरपुर भाजपा के पास है, बाकी नौ विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

नौ बार जीत का स्वाद चख चुकी है भाजपा

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर पहला चुनाव वर्ष 1967 में हुआ था। तब से अभी तक कुल 15 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से नौ बार भाजपा ने जीत का स्वाद चखा है। जबकि पांच बार कांग्रेस और एक बार जनता पार्टी को जीत मिली है।

ये भी पढ़ें- देश में लोकसभा की एक ऐसी सीट, जिस पर 72 साल से जीत को तरस रही कांग्रेस; फेल हो गईं सभी रणनीति

2014 से भाजपा का कब्जा

दक्षिणी दिल्ली सीट पर वर्ष 2014 से भाजपा का कब्जा है। यहां से रमेश बिधूड़ी वर्ष 2014 और 2019 से यहां से दो बार सांसद रहे हैं। इस बार भाजपा और आप ने प्रत्याशी बदल दिए हैं। भाजपा ने विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी और आप-कांग्रेस गठबंधन ने विधायक सहीराम पहलवान पर दांव खेला है।

ये भी पढ़ें- सावधान! इफ्तार दावत और भंडारों पर चुनाव आयोग की निगाह, कहा- रोक नहीं, प्रत्‍याशी के खर्च में जुड़ सकता है पैसा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.