Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तर प्रदेश और पंजाब में मतदाताओं को झुलसाएगी लू, इस राज्‍य में बारिश का अनुमान; जानिए मतदान वाली 57 सीटों का मौसम

Lok Sabha Election 2024 आज सातवें चरण के मतदान के दिन लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश बिहार और पंजाब में ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पिछले कई दिनों से पूरा उत्तर भारत भीषण लू की चपेट में हैं। आइए देखते हैं मतदान वाले प्रदेशों का हाल।

By Ajay Kumar Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 01 Jun 2024 08:49 AM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024: इन राज्यों में हीट वेव की चेतावनी।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान है। कुल 904 प्रत्याशी मैदान में हैं। पंजाब में सबसे अधिक 328 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। सिर्फ चौथे चरण को छोड़कर इस बार सभी चरणों में 2019 की अपेक्षा कम मतदान हो रहा है। कम मतदान के पीछे एक वजह गर्मी को भी माना जा रहा है। इन दिनों पूरा उत्तर भारत भीषण लू की चपेट में है। तपा देने वाली गर्मी के बीच आखिरी बची 57 सीटों पर मतदान है तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके यहां का मौसम...

यहां हीट वेव चलने की संभावना

30 मई को राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ भागों में उष्ण लहर चलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: Exit Poll: क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ भागों में गर्म हवा चलने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ भागों में रात में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में हीट वेव की चेतावनी

आखिरी चरण में पूर्वी उत्तर प्रदेश की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और रॉर्बट्सगंज लोकसभा सीट पर मतदान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव की चेतावनी है। भीषण गर्मी की वजह से यूपी को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।

बिहार में भीषण गर्मी, हो सकती है बारिश

बिहार को भी भीषण गर्मी और हीट वेव की वजह से ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। यहां की आठ सीटों पर मतदान है। नालंदा, पटना साहिब, पाटिलपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, करकट और जहानाबाद सीट पर वोटिंग होगी। मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय के लिए अलर्ट जारी किया। इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

पंजाब में भी नहीं गर्मी से राहत

पूरा पंजाब भी भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां भी एक जून को गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। हीट वेव चलने की संभावना है। प्रदेश को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। हिमाचल प्रदेश में गर्मी से राहत रहेगी। गुरुवार यानी 30 मई को पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: आखिरी चरण में भाजपा की सबसे बड़ी परीक्षा, 2019 में 57 में से सिर्फ 26 सीटें ही जीतीं, जानिए बाकी दलों का हाल