Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: क्या इस स्कीम ने पलट दी कांग्रेस की बाजी? प्रेसवार्ता में राहुल गांधी ने भी किया जिक्र

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन काफी सुधरा है। चुनाव नतीजों से पूरी कांग्रेस उत्साहित है। यही वजह है बुधवार को गठबंधन की बैठक बुलाई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:22 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: क्या है महालक्ष्मी योजना?

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने प्रदर्शन से बेहद खुश है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव ईडी और सीबीआई के खिलाफ था। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी प्रेसवार्ता में महालक्ष्मी और जाति जनगणना को लागू करने की बात कही।

हर चुनावी सभा में कांग्रेस ने महालक्ष्मी और जाति जनगणना का मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में भी इनका जिक्र किया है। आइए जानते हैं कि क्या है महालक्ष्मी योजना जिसके दम पर कांग्रेस गठबंधन ने बाजी पलट दी।

यह भी पढ़ें: रीवा से जनार्दन मिश्रा की बड़ी जीत, नीलम मिश्रा को 193000+ मतों से दी शिकस्त

क्या है महालक्ष्मी योजना?

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बिना शर्त गरीब परिवार को एक लाख रुपये सलाना देने का वादा किया है। हालांकि लाभार्थियों की पहचान सबसे जरूरतमंद परिवारों से की जाएगी। योजना के मुताबिक घर की सबसे बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अगर परिवार में कोई बुजुर्ग महिला नहीं है तो सबसे बुजुर्ग सदस्य के खाते में यह रकम भेजी जाएगी। कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार बनने पर योजना को चरणवार लागू किया जाएगा और हर साल योजना की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रायबरेली या वायनाड... कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? प्रेसवार्ता में दिया ये जवाब

क्या कहा राहुल और प्रियंका ने?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि "मैं बहुत खुश हूं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता को कहना चाहूंगी कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया। मुझे सबसे ज्यादा गर्व अपने उत्तर प्रदेश पर है। राहुल गांधी ने कहा कि जब इन लोगों ने (भाजपा) ने हमारे खातों को फ्रीज किया, विपक्षी नेताओं को जेल भेजा तो उस वक्त मुझे भरोसा था कि जनता संविधान बचाने की खातिर वोट करेंगे।