Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rabri Devi: बिहार में महागठबंधन को आएंगी कितनी सीटें? एग्जिट पोल से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दावा, बताई अंदर की बात

Lok Sabha Election 2024 सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। बिहार की आठ और उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान करने के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बड़ा दावा किया है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने?

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 01 Jun 2024 09:33 AM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी।

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ पटना में मतदान किया। बता दें कि रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुना मैदान में हैं। वोट डालने के बाद राबड़ी देवी ने दावा किया कि हम बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे। इंडी गठबंधन सत्ता में आएगा।

योगी ने मतदाताओं का व्यक्त किया आभार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतिम चरण का मतदान आज देश के आठ राज्यों के 57 सीटों पर हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की 13 सीटो पर भी आज मतदान हो रहा है। पिछले ढाई महीने से अधिक समय में देश के अंदर आमजन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न राजनीतिक दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश और पंजाब में मतदाताओं को झुलसाएगी लू, इस राज्‍य में बारिश का अनुमान; जानिए मतदान वाली 57 सीटों का मौसम

अपनी सरकारों के समय के कार्य और कारनामों को रखा। योगी ने कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है, मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला।

बिखर जाएगा इंडी गठबंधन

उत्तर प्रदेश की मीरजापुर से प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मतदान के बाद कहा कि 4 जून का इंतजार करें, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इंडी गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एक मजबूत सरकार बनेगी।

रवि किशन ने कही ये बात

गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मैंने विकसित भारत के लिए मतदान किया है। रामराज्य को बरकरार रखने के लिए वोट किया है। ये भारत कभी झुकेगा नहीं उसके लिए वोट किया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश और पंजाब में मतदाताओं को झुलसाएगी लू, इस राज्‍य में बारिश का अनुमान; जानिए मतदान वाली 57 सीटों का मौसम