Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Narendra Modi Swearing-in Ceremony: 23 सालों से सत्ता में हैं नरेन्द्र मोदी, जानिए गुजरात के CM से PM तक कब-कब ली शपथ? बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Narendra Modi Swearing-in Ceremony लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। वे पिछले 23 सालों से सत्ता की डोर अपने हाथों में संभाल रखी है। वे अब तक 6 बार शपथ ले चुके हैं। आज शाम को 7वीं बार शपथ ग्रहण करेंगे। जानिए उन्होंने कब-कब सीएम और पीएम पद की शपथ ली है?

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 09 Jun 2024 11:13 AM (IST)
Hero Image
Narendra Modi Swearing-in Ceremony: पीएम मोदी ने अब तक 6 बार शपथ ले चुके हैं।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के 5 दिनों बाद नरेंद्र मोदी आज (रविवार) को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे आज शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। लगातार तीसरी बार बहुमत की सरकार वाले जवाहर नेहरू के बाद वे दूसरे पीएम होंगे। वे 23 वर्षों में अब तक 6 बार शपथ ले चुके हैं। गुजरात के सीएम के तौर पर चार बार और पीएम के रूप में दो बार शपथ ले चुके हैं। आज वे सातवीं बार शपथ ग्रहण करेंगे।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि चुनाव परिणाम के सिर्फ 5 दिनों बाद पीएम मोदी शपथ लेंगे। गुजरात के सीएम से लेकर 2109 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने तक उन्होंने 6 से 10 दिनों में शपथ ली है। वे 23 सालों से सत्ता के मुखिया हैं। 2001 से लेकर 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, 2014 से 2024 तक पीएम रहे। यह भी एक बड़ा रिकॉर्ड है।

7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस समय उनकी उम्र 51 साल थी। उन्होंने केशूभाई की जगह ली थी।

22 दिसंबर 2002 को उन्होंने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय उनकी उम्र 52 साल थी। चुनाव परिणाम के 6 दिनों बाद शपथ ली थी।

25 दिसंबर 2007 को उन्होंने लगातार तीसरी बार गुजरात के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। उस वक्त उनकी उम्र 57 साल थी। चुनाव परिणाम के 10 दिनों बाद उन्होंने शपथ ली थी।

26 दिसंबर 2012 को उन्होंने लगातार चौथी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली। उस वक्त उनकी उम्र 62 साल थी। चुनाव परिणाम के 6 दिनों बाद शपथ ली थी।

26 मई 2014 को उन्होंने पांचवीं बार शपथ ली। इस बार उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 64 साल की आयु में नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। चुनाव परिणाम के 10 दिनों बाद शपथ ग्रहण की थी।

30 मई 2019 को उन्होंने लगातार छठी बार शपथ ली। इस बार उन्होंने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। चुनाव परिणाम के 7 दिनों बाद उन्होंने शपथ ग्रहण की।

वहीं, आज 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार 74 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें- Narendra Modi Swearing-in Ceremony: शपथ लेने से पहले राजघाट पहुंचे नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हाई अलर्ट पर दिल्ली