Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024 Result: रायबरेली या वायनाड... कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? प्रेसवार्ता में दिया ये जवाब

Result LIVE Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में अपने प्रदर्शन से पूरी कांग्रेस बेहद खुश है। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने कमाल कर दिया है। सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अकेले फैसला नहीं कर सकते हैं। कल यानी बुधवार को बैठक होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये बीजेपी की राजनीतिक और नैतिक हार है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:50 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024 Result: कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से 3,64,422 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं रायबरेली लोकसभा सीट पर भी जीत दर्जकर चुके हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों में से कौन सी सीट छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: ढह गया छिंदवाड़ा का किला, नकुल नाथ 1 लाख से अधिक वोटों से हारे

प्रेसवार्ता में राहुल गांधी से जब यह पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं दोनों सीटों पर जीता हूं। वायनाड और रायबरेली के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं। थोड़ा समय लूंगा और तय करूंगा कि कौन सी सीट पर रहूंगा। अभी निर्णय नहीं लिया है।

पूरी कांग्रेस बेहद खुश

लोकसभा चुनाव 2024 में अपने प्रदर्शन से पूरी कांग्रेस बेहद खुश है। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने कमाल कर दिया है। सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अकेले फैसला नहीं कर सकते हैं। कल यानी बुधवार को बैठक होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये बीजेपी की राजनीतिक और नैतिक हार है।

यह भी पढ़ें: गठबंधन सहयोगियों के साथ कल करेंगे बैठक', राहुल गांधी बोले- I.N.D.I.A से बिना पूछे नहीं देंगे कोई बयान