Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Palghar Lok Sabha Chunav Result 2024: पालघर में भाजपा ने मारी बाजी, शिवसेना यूबीटी को 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से दी मात

Palghar Lok Sabha Election Results Live महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमंत विष्णु सावरा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने शिव सेना उद्धव गुट की प्रत्याशी भारती भारत कामदी को 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया है। एनडीए के तहत यह सीट भाजपा और इंडी गठबंधन के तहत शिवसेना उद्धव गुट के हिस्से में थी।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:57 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election Result 2024: पालघर में बीजेपी और शिवसेना यूबीटी के बीच कड़ा मुकाबला था।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Palghar Lok Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर रोचक मुकाबले में भाजपा ने बाजी मार ली है। उसके प्रत्याशी हेमंत विष्णु सावरा शिव सेना उद्धव गुट की भारती भारत कामदी को 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है।

यहां पर भाजपा के हेमंत सावरा को कुल 601244 मत मिले। वहीं, शिव सेना यूबीटी की भारती भारत को 417938 मत हासिल हुए। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 183306 वोटों का रहा। 

बता दें कि पालघर महाराष्ट्र की चर्चित लोकसभा सीटों में से एक है। साल 2020 में यहां पर दो साधुओं की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं और इसे लेकर प्रदेश सहित देश की राजनीति गर्म थी। भाजपा ने तत्कालीन उद्धव सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि अब यहां माहौल शांत हो चुका है।

2019 का परिणाम

राजधानी मुंबई से महज 100 किलोमीटर दूर पालघर में 2019 में शिवसेना के राजेंद्र धेड्या ने जीत दर्ज की थी। 2019 में उन्होंने बहुजन विकास अघाड़ी के उम्मीदवार बलिराम सुकुर जाधव को हराया था। 

पालघर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण यानी 20 मई को मतदान हुआ था। यहां पर कुल मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या 1885600 है। इनमें 989295 पुरुष मतदाता और 896194 महिला मतदाता हैं।