Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में किसके नाम दर्ज है सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत, क्या जानते हैं आप?

Lok Sabha Election 2024 देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भी सियासी पारा चढ़ने लगा है। हिमाचल की वादियों में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। आज बात हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत की। सबसे अधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड किशन कपूर के नाम दर्ज है। कपूर ने सबसे बड़ी जीत कांगड़ा लोकसभा सीट से दर्ज की थी।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 02 Apr 2024 03:35 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024: सुरेश चंदेल व (दायें) किशन कपूर। (फाइल फोटो)

यादवेन्द्र शर्मा, शिमला। कुश्ती का दंगल हो या फिर चुनावी अखाड़ा, दोनों परिस्थितियों में एक व्यक्ति की जीत होती है और दूसरे को हार स्वीकार करनी पड़ती है। लोकतंत्र में हार या जीत एक वोट से भी हो तो फैसला वही रहता है, लेकिन कई बार जीत या हार में मतों का रिकॉर्ड बन जाता है। सबसे कम मतों से अगर कोई जीत जाए तो उसकी बात भी बार-बार लोग करते रहते हैं।

अगर सबसे अधिक मतों से जीत हो तो उसकी चर्चा होना स्वभाविक है। विधानसभा चुनाव में तो कई बार कम मतों से जीत का रिकॉर्ड बनता रहा है लेकिन हिमाचल में लोकसभा चुनाव में भी जीत का रिकॉर्ड बना है। सबसे कम मतों से जीत का रिकॉर्ड हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सुरेश चंदेल के नाम रहा है जबकि सबसे अधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से किशन कपूर के नाम रहा है।

यह भी पढ़ें: बंगाल का रण: तृणमूल और भाजपा के बीच मुद्दे बनाम योजनाओं की जंग, जानिए कैसे एक-दूसरे को घेरने में जुटे दोनों दल

हमीरपुर सीट के नाम अनोखा रिकॉर्ड

हिमाचल में लोकसभा चुनाव के अनुसार सबसे कम जीत का अंतर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में दर्ज किया गया है। अब तक हुए चुनाव में सबसे कम जीत के अंतर के पांच प्रत्याशियों में तीन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से रहे हैं। सबसे कम अंतर हमीरपुर से सुरेश चंदेल के नाम रहा है। चंदेल ने वर्ष 2004 के चुनाव में 1615 मतों से यानी 0.25 प्रतिशत के अंतर से जीत दर्ज की थी।

चंदेल को मिले थे 3,13,243 मत

इस चुनाव में कुल 6,54,102 मत पड़े जिसमें से सुरेश चंदेल ने 3,13,243 मत प्राप्त किए थे जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को 3,11, 628 मत मिले थे। पांच सबसे कम अंतर से लोकसभा चुनाव जीतने वालों में 1967 में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के पीसी वर्मा ने 1,42,167 मतों में से 74,705 मत प्राप्त किए थे और 3243 मतों से जीत दर्ज की और भारतीय जनसंघ के जगदेव ठाकुर को हराया था।

यह भी पढ़ें: फरीदकोट सीट पर 'सुरों' की जंग! बीजेपी से सूफी गायक हंसराज हंस और 'आप' से करमजीत अनमोल मैदान में, जानें इनके बारे में