Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2019 : जागरूक होंगे मतदाता तो लोकतंत्र होगा मजबूत

Lok Sabha Election 2019. डीसी ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अच्छी बात है।

By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Tue, 30 Apr 2019 01:07 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2019 : जागरूक होंगे मतदाता तो लोकतंत्र होगा मजबूत

चाईबासा जेएनएन। मतदाता जागरूकता के लिए जिला खेल विभाग ने डीसी कार्यालय परिसर से साइकिल रैली निकाली। जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल व एसपी चंदन झा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

डीसी ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अच्छी बात है। कहा कि मतदाता जागरूक होंगे तो लोकतंत्र भी मजबूत होगा। यह रैली डीसी कार्यालय से पोस्ट आफिस चौक तक गई। वहां से लौट कर डीसी कार्यालय पहुंची। खिलाड़ियों ने इस दौरान लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

वोट से चोट

दूसरी ओर, एसपीजी मध्य विद्यालय चाईबासा के 150 वर्ष पूरा होने पर जुबली वर्ष मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जन नाट्य संघ चाईबासा के कलाकारों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सदर प्रखंड के करलाजुड़ी गांव में नुक्कड़ नाटक ‘वोट से चोट’ का मंचन किया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यह बताया गया कि मतदान करना सबका अधिकार और कर्तव्य है। सशक्त लोकतंत्र के लिए हम सबका मतदान महत्वपूर्ण है। बिना किसी लोभ, डर के मतदान जरूर करें। साथ ही वीवीपैट की जानकारी दी गई। करलाजुड़ी के साथ बाईहातु, नरसंडा और बड़बिल में भी नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। इस कार्यक्रम में एसपीजी बालक मध्य विधालय प्रबंधन के सचिव धीरेंद्र प्रसाद, संस्थापक सदस्य जोन बोयपाई, एमएम देमता, राजकिशोर साहू, गो¨वद पुरती, सुमित्र पुरती, सावित्री पुरती, सतीशचंद्र, रामेश्वर, सिंगराय, लखन कायरी पुरती, मैरी ने सराहनीय योगदान दिया।