Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Assembly Election 2023: AAP ने चुनाव के लिए कसी कमर, इन दो नेताओं को सौंपा राज्य का प्रभार

MP Assembly Election 2023 मध्य प्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से तैयांरियों में लगी हुई हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने जगतार सिंह दियालपुरा और रजनीश कुमार दहिया को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। अब इन दोनों नेताओं के कंधों पर मध्य प्रदेश के चुनावों की जिम्मेदारी है।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Thu, 24 Aug 2023 02:06 PM (IST)
Hero Image
AAP ने चुनाव के लिए कसी कमर, इन दो नेताओं को सौंपा राज्य का प्रभार

भोपाल (मध्य प्रदेश), एजेंसी। MP Assembly Election 2023: आम आदमी पार्टी ने जगतार सिंह दियालपुरा और रजनीश कुमार दहिया को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। 

आम आदमी पार्टी (AAP) मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के मॉडल को आगे बढ़ाएगी और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस को निशाना बनाएगी। उन्होंने दोनों पार्टियों पर विनाशकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है। राज्य में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं।

निर्वाचन आयोग की टीम आएगी मप्र

31 अगस्त को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए आवेदन लेने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद आयोग की टीम मध्य प्रदेश आएगी। तीन दिवसीय दौरा रहेगा। इसमें पहले मैदानी अधिकारियों कलेक्टरों-कमिश्नरों, आइजी और पुलिस अधीक्षकों से जानकारी ली जाएगी।

अधिकारियों के साथ होगी बैठक

इसके बाद मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह और सामान्य प्रशासन के साथ बैठक होगी। सबसे अंत में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी। समीक्षा में मतदाता सूची, मतदान केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की तैयारी सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।