Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Politics: मध्य प्रदेश में भाजपा जीती तो कौन बनेगा सीएम? जानें क्या है पार्टी के दिग्गज नेताओं की राय

भाजपा के बड़े नेताओं ने एक सुर में कहा कि पार्टी में इसकी एक तय प्रक्रिया है और उसका पालन होगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक साक्षात्कार में कहा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह दिल्ली में वरिष्ठ नेता तय करेंगे।कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है। कांग्रेस हारने के बाद ईवीएम जिला प्रशासन और चुनाव आयोग पर आरोप लगाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 02 Dec 2023 09:18 PM (IST)
Hero Image
भाजपा नेता एक सुर में बोलेःपार्टी में सीएम चुनने की तय प्रक्रिया, उसका पालन होगाः भाजपा नेता।

जागरण न्यूज नेटवर्क, इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पूर्व शनिवार को एक्जिट पोल के अनुमानों और भाजपा को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सवाल राजनीतिक चर्चा का प्रमुख केंद्र रहा। भाजपा के बड़े नेताओं ने एक सुर में कहा कि पार्टी में इसकी एक तय प्रक्रिया है और उसका पालन होगा।

दिल्ली से तय होगा मुख्यमंत्री का चेहराः विजयवर्गीय

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक साक्षात्कार में कहा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह दिल्ली में वरिष्ठ नेता तय करेंगे। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। विधायक दल की बैठक में नेता का नाम तय होगा और उसे वरिष्ठ नेताओं को भेज दिया जाएगा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एक्जिट पोल से स्पष्ट है कि भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। हमने विकास किया है। यही वजह है कि हमें जनता का प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ेंः Madhya Pradesh Election Result 2023: कमलनाथ ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- BJP के खिलाफ लोगों में है गुस्से की लहर

भाजपा सामूहिक नेतृत्व वाला दलः तोमर

उधर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व वाला दल है। सबने मिलकर चुनाव लड़ा है। परिणाम आ जाएगा, उसके बाद मुख्यमंत्री चयन की तय प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि जो पार्टी तय करेगी, वह मुख्यमंत्री बनेगा। पार्टी के विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।

हारने पर ईवीएम, चुनाव आयोग पर आरोप लगाएगी कांग्रेस

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है। कांग्रेस हारने के बाद ईवीएम, जिला प्रशासन और चुनाव आयोग पर आरोप लगाएगी। यह पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी है। कांग्रेस प्रदेश में 75 सीट भी ले आए तो यह आश्चर्य की बात होगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ¨सधिया ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ेंः MP Election Result 2023: 'अब तक के सारे अनुमान हो जाएंगे फेल', चुनाव परिणाम से पहले ये क्या बोल गए CM शिवराज

भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा भारी बहुमत से मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति प्रदेश की जनता में प्रेम और विश्वास है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं के कमाल के साथ मध्य प्रदेश में जो विकास हुआ है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व रहा है। इस कारण जनता का विश्वास और समाज के हर वर्ग से स्नेह और प्रेम मिला है।

उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना ने तो आशीर्वाद दिया ही है, भांजे-भांजी भी पीछे नहीं रहे। भाजपा इतनी सीटें जीतेगी कि अब तक के सभी अनुमान फेल हो जाएंगे। परिणाम आने पर सूरज के प्रकाश की तरह सब साफ हो जाएगा।