Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election Results 2023: विंध्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! चुरहट में पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बचाई इज्जत; BJP का लहरा रहा परचम

आने वाले कई वर्षों तक मध्य प्रदेश का नाम शायद ही कोई भूल पाएगा क्योंकि राजनीति के सबसे माहिर खिलाड़ी शिवराज सिंह चौहान ने आखिरी गेंद में फ्रंट फुट पर खेलते हुए शानदार छक्का लगाया। पिछले विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र की 30 सीटों में कांग्रेस महज छह सीटें जीतने में ही कामयाब हो पाई थी जबकि 24 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था।

By Anurag GuptaEdited By: Anurag GuptaUpdated: Sun, 03 Dec 2023 05:10 PM (IST)
Hero Image
विंध्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ (जागरण ग्राफिक्स)

डिजिटल डेस्क, रीवा। आने वाले कई वर्षों तक मध्य प्रदेश का नाम शायद ही कोई भूल पाएगा, क्योंकि राजनीति के सबसे माहिर खिलाड़ी शिवराज सिंह चौहान ने आखिरी गेंद में फ्रंट फुट पर खेलते हुए शानदार छक्का लगाया। जिसकी बदौलत भाजपा राज्य में एक बार फिर से सरकार का गठन करेगी। ऐसे में आज हम विंध्य क्षेत्र की बात करेंगे, जो कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ हुआ करता था, लेकिन पिछले चुनाव से यहां पर कांग्रेस की छवि धूमिल हो गई है।

पिछले विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र की 30 सीटों में कांग्रेस महज छह सीटें जीतने में ही कामयाब हो पाई थी, जबकि 24 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। इस बार यहां पर भाजपा-कांग्रेस की क्या स्थिति है। इस पर गौर करेंगे।

विंध्य में कहां कितनी सीटें?

रीवा जिले में 8, सतना जिले में 7, सीधी जिले में 4, सिंगरौली जिले में 3, शहडोल जिले में 3, अनूपपुर जिल में 3 और उमरिया जिले में 2 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सब 'मामा ही मामा', कांग्रेस नेता की सफाई- लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका निभाना भी देशभक्ति है

रीवा से कौन जीता/आगे

सीट  जीता/आगे  पार्टी
रीवा राजेंद्र शुक्ला भाजपा
सिरमौर दिग्विजय सिंह भाजपा
सेमरिया अभय मिश्रा कांग्रेस
त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी (राज) भाजपा
मऊगंज प्रदीप पटेल भाजपा
देवतालाब गिरीश गौतम  भाजपा
मनगवां नरेंद्र प्रजापति भाजपा
गुढ़ नरेंद्र सिंह भाजपा

सतना से कौन जीता/आगे

सीट जीता/आगे पार्टी
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू) कांग्रेस
चित्रकूट नीलांशु कांग्रेस
रैगांव प्रतिमा बागरी भाजपा
नागौद नरेंद्र सिंह भाजपा
मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी भाजपा
अमरपाटन राजेंद्र कुमार सिंह कांग्रेस
रामपुर-बघेलान विक्रम सिंह भाजपा

सीधी का क्या है हाल?

सीट जीता/आगे पार्टी
सीधी रीती पाठक भाजपा
चुरहट अजय सिंह कांग्रेस
सिंहावल विश्वामित्र पाठक भाजपा
धौहनी कुवर सिंह टेक राम भाजपा

सिंगरैली से कौन जीता/आगे

सीट जीता/आगे पार्टी
सिंगरैली रामनिवास शाह भाजपा
चितरंगी राधा सिंह भाजपा
देवसर राजेंद्र मेश्राम भाजपा

शहडोल से कौन जीता/आगे

सीट जीता/आगे पार्टी
ब्योहारी शरद गुजलाल कोल भाजपा
जयसिंहनगर मनीषा सिंह भाजपा
जैतपुर जयसिंह मर्वी भाजपा

अनूपपुर की दो सीटों पर भाजपा आगे

सीट जीता/आगे पार्टी
अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह भाजपा
कोतमा दिलीप जैसवाल भाजपा
पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल मार्को कांग्रेस

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की 7 'हॉट सीटों' पर 7 सांसद-केंद्रीय मंत्री, भाजपा ने लगाया बड़ा दांव; कौन आगे कौन पीछे?

उमरिया जिले का क्या है हाल?

सीट जीता/आगे पार्टी
बांधवगढ़ शिव नारायण ज्ञान सिंह भाजपा
मानपुर मीना सिंह

भाजपा