Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Polls: नरोत्तम मिश्रा के 'PAK' वाले बयान पर दिग्विजय ने जताई आपत्ति, बोले- गृह मंत्री के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दरअसल नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि अगर भाजपा के अलावा कोई अन्य पार्टी चुनाव जीतती है तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। साथ ही कहा था कि जो लोग देश की सेवा करना चाहते हैं उन्हें भाजपा को वोट देना चाहिए।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaUpdated: Fri, 17 Nov 2023 03:44 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

पीटीआई, भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बता दें कि 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान जारी है।

क्या है पूरा मामला?

दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा के उस बयान को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर राज्य में भाजपा के अलावा कोई अन्य पार्टी की चुनाव जीतती है तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा।

नरोत्तम मिश्रा ने क्या कुछ कहा था?

नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार की सुबह दतिया में कहा था कि अगर भाजपा के अलावा कोई अन्य पार्टी चुनाव जीतती है तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। साथ ही कहा था कि जो लोग देश की सेवा करना चाहते हैं उन्हें भाजपा को वोट देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चुनाव के दौरान मनोरंजन के लिए मध्य प्रदेश आती हैं प्रियंका गांधी - मुख्यमंत्री शिवराज चौहान

उन्होंने कहा था कि भाजपा का बटन दबाने से मुफ्त राशन, घर, शौचालय, कोरोना वैक्सीन, देश में शांति और सुरक्षा, वंदे भारत ट्रेन सहित अन्य सुविधाएं मिलती हैं। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनावी मैदान में हैं।

नरोत्तम मिश्रा के इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह एक भड़काऊ बयान है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत के चुनाव आयोग को उन्हें (नरोत्तम मिश्रा) को तुरंत नोटिस देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे बयान देना नरोत्तम मिश्रा की आदत है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में शराब की ताबड़तोड़ बिक्री, 3 दिन में बिकीं 26 लाख से ज्यादा बोतलें

यह कहते हुए कि नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव संबंधी एक मामला अदालत में लंबित है, दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंत्री जिस तरह का आचरण कर रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं है।