Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Polls 2023: 'रोजाना हिंदुओं के खिलाफ बोलना दिग्विजय सिंह का फैशन', हिमंत बिस्वा सरमा ने कमलनाथ पर भी कसा तंज

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमलनाथ से लेकर दिग्विजय सिंह पर जमकर तंज कसा और कहा कि दोनों के बीच में कपड़ा फाड़ने का सिलसिला होना चाहिए। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदुओं के खिलाफ इतना बोलते हैं कि मुझे गुस्सा आता है। हर दिन हिंदुओं के खिलाफ बोलना उनका फैशन है। कमलनाथ बोलते हैं कि वह हनुमान भक्त हैं।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaUpdated: Wed, 08 Nov 2023 06:40 PM (IST)
Hero Image
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (फोटो: @himantabiswa)

एएनआई, खंडवा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला काफी तेज हो गया, क्योंकि चंद दिनों बाद मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमलनाथ से लेकर दिग्विजय सिंह पर जमकर तंज कसा और कहा कि दोनों के बीच में कपड़ा फाड़ने का सिलसिला होना चाहिए।

क्या कुछ बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदुओं के खिलाफ इतना बोलते हैं कि मुझे गुस्सा आता है। हर दिन हिंदुओं के खिलाफ बोलना उनका फैशन है। कमलनाथ बोलते हैं कि वह हनुमान भक्त हैं और अगर दिग्विजय सिंह अपना मुंह खोलते हैं तो हिंदुओं को गाली देने के लिए और जब मुंह बंद करते हैं तो हिंदुओं को गाली देने के बाद। इन दोनों के बीच में कपड़ा फाड़ने का सिलसिला होना ही चाहिए... जब तक कांग्रेस पार्टी देश से खत्म नहीं होगी तब तक समस्या बढ़ती ही जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'भाजपा की नीति सरकारी कंपनियों का नियंत्रण उद्योगपतियों को सौंपना...', MP में प्रियंका गांधी ने लगाया BJP पर आरोप

इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा और रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने रथ से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित भी किया था।

यह भी पढ़ें: 'महाराज, शिवराज और नाराज', सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर क्या बोले गए दिग्विजय सिंह? MP में तीन BJP का बताया मतलब