Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में BJP ने 228 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किस सीट पर कौन नेता ठोकेगा चुनावी ताल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 228 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हालांकि बाकी बची दो सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की अभी घोषणा नहीं की है। मध्य प्रदेश की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए बीजेपी ने इस बार कई नेताओं के टिकट काटे हैं। जबकि पार्टी ने इस बार केंद्र सरकार में मंत्री और सांसदों पर भरोसा जताया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sun, 22 Oct 2023 04:21 PM (IST)
Hero Image
MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में BJP ने 228 सीटों पर उतारे उम्मीदवार (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 228 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, बाकी बची दो सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की अभी घोषणा नहीं की है। मध्य प्रदेश की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए बीजेपी ने इस बार कई नेताओं के टिकट काटे हैं। जबकि पार्टी ने इस बार केंद्र सरकार में मंत्री और सांसदों पर भरोसा जताया है।

सांसदों और मंत्रियों पर चला दांव

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कई दिग्गजों पर दांव चला है। पार्टी ने कई सांसदों और केंद्र सरकार में मंत्रियों को एमपी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है, जिनमें तीन केंद्रीय मंत्री और सात सांसदों के नाम शामिल हैं। BJP ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फगन सिंह कुलस्ते को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: BJP ने जारी किए 124 उम्मीदवारों के नाम, दिग्गज नेता इन सीटों से भरेंगे हुंकार; पढ़ें पूरी लिस्ट

पांचवी लिस्ट में काटे कई नाम

इससे पहले शनिवार को बीजेपी ने 92 उम्मीदवारों को पांचवीं लिस्ट जारी की थी। हालांकि, पहले जारी की गई चार सूचियों की तरह इस लिस्ट में भी बीजेपी हाई कमान ने बदलाव किया। इस लिस्ट में कई पुराने नाम काटे गए, जबकि नए चेहरों पर पार्टी ने दांव लगाया। इसके अलावा बीजेपी ने दूसरे दलों से आए नेताओं को भी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया। जबकि तीन मंत्रियों सहित 29 विधायकों को निराशा हाथ लगी। पार्टी ने इन विधायकों का टिकट काट दिया। साथ ही भाजपा ने पांचवीं सूची में 12 महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया है।

क्रम संख्या विधानसभा सीट उम्मीदवार
1 श्योपुर दुर्गालाल विजय
2 विजयपुर बाबूलाल मेवरा
3 सबलगढ़ सरला विरेंद्र रावत
4 जौरा सूबेदार सिंह रजौधा सिकरवार
5 सुमावली अदल सिंह कंसाना
6 मुरैना रघुराज कंसाना
7 दिमनी नरेंद्र सिंह तोमर
8 देवरी बृजबिहारी पटेरिया
9 अंबाह  (SC) कमलेश जाटव
10 अटेर अरविंद सिंह भदौरिया
11 भिंड नरेंद्र सिंह कुशवाह
12 लहार अमरीश शर्मा
13 मेहगांव राकेश शुक्ला
14 गोहद (SC)   लाल सिंह आर्य
15 ग्वालियर प्रद्युमन सिंह 
16 ग्वालियर पूर्व माया सिंह
17 ग्वालियर ग्रामीण सुनील शर्मा
18 ग्वालियर दक्षिण नारायण सिंह कुशवाह
19 शिवपुरी देवेंद्र कुमार जैन
20 भितरवार मोहन सिंह राठौर
21 डबरा (SC) इमरती देवी
22 सेंवढ़ा प्रदीप अग्रवाल
23 भांडेर (SC) घनश्याम पिरोनिया
24 दतिया डॉ. नरोत्तम मिश्रा
25 करैरा (SC) रमेश खटीक
26 पोहरी सुरेश राठखेड़ा धाकड़
27 पिछोर प्रीतम लोधी
28 कोलारस महेंद्र यादव
29 बमोरी महेंद्र सिंह सिसोदिया
30 गुना (SC) ---------
31 चाचौड़ा प्रियंका मीणा
32 राघोगढ़ हिरेंद्र सिंह बंटी
33 अशोकनगर (SC) जजपाल सिंह
34 चंदेरी जगन्नाथ रघुवंशी
35 मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव
36 बीना (SC) महेश राय
37 खुरई भूपेंद्र सिंह
38 सुरखी गोविंद सिंह राजपूत
39 रहली गोपाल भार्गव
40 नरयावली (SC) प्रदीप लारिया
41 सागर शैलेंद्र जैन
42 बंडा वीरेंद्र सिंह लंबरदार
43 जतारा (SC) हरिशंकर खटीक
44 टीकमगढ़ राकेश गिरि
45 पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव
46 निवाड़ी अनिल जैन
47 खरगापुर राहुल सिंह लोधी
48 महाराजपुर कामाख्या  प्रसाद सिंह
49 चंदला (SC) दिलीप अहिरवार
50 राजनगर अरविंद पटेरिया
51 छतरपुर ललिता यादव
52 बिजावर राजेश शुक्ला
53 बड़ामलहरा पद्युमन सिंह लोधी
54 पथरिया लखन पटेल राव 
55 दमोह जयंत मलैया
56 जबेरा धर्मेन्द्र सिंह लोधी
57 हटा (SC) उमा खटीक
58 पवई प्रहलाद लोधी
59 गुनौर (SC) राजेश कुमार वर्मा
60 पन्ना बृजेंद्र प्रताप सिंह
61 चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार
62 रैगांव (SC) प्रतिमा बागरी
63 सतना गणेश सिंह
64 नागौद नागेन्द्र सिंह
65 मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी
66 अमरपाटन रामखेलावन पटेल
67 रामपुर बघेलान विक्रम सिंह
68 सिरमौर दिव्यराज सिंह
69 सेमरिया के.पी. त्रिपाठी
70 त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी
71 मऊगंज प्रदीप पटेल
72 देवतालाब गिरीश गौतम
73 मनगवां (SC) नरेन्द्र प्रजापति
74 रीवा राजेंद्र शुक्ल
75 गुढ़ नागेन्द्र सिंह
76 चुरहट शरदेंदु तिवारी
77 सीधी रीति पाठक
78 सिहावल विश्वमित्र पाठक
79 चितरंगी (ST) राधा सिंह
80 सिंगरौली रामनिवास शाह
81 देवसर (SC) राजेंद्र मेश्राम
82 धौहनी (ST) कुंवर सिंह टेकाम
83 ब्योहारी (ST)   शरद जुगलाल
84 जयसिंहनगर (ST) मनीषा सिंह
85 जैतपुर (ST) जय सिंह मरावी
86 कोतमा दिलीप जायसवाल
87 अनूपपुर (ST) बिसाहूलाल सिंह
88 पुष्पराजगढ़ (ST) हीरा सिंह श्याम
89 बांधवगढ़ (ST) शिवनारायण सिंह
90 मानपुर (ST) मीना सिंह मांडवी
91 बड़वारा (ST) धीरेंद्र सिंह
92 विजय-राघवगढ़ संजय पाठक
93 मुड़वारा संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल
94 बहोरीबंद प्रणय प्रभात पाण्डे
95 पाटन अजय विश्नोई
96 बरगी नीरज ठाकुर
97 जबलपुर पूर्व (SC) अंचल सोनकर
98 जबलपुर उत्तर अभिलाष पांडे
99 जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी
100 जबलपुर पश्चिम राकेश सिंह
101 पनागर सुशील कुमार तिवारी
102 सिहोरा (ST) संतोष बरबडे
103 शहपुरा (ST) ओमप्रकाश धुर्वे
104 डिण्डोरी (ST) पंकज टेकाम
105 बिछिया (ST) डॉ. विजय आनंद मरावी
106 निवास (ST) फग्गन सिंह कुलस्ते
107 मण्डला (ST) संपतिया उईके
108 बैहर (ST) भगत सिंह नेताम
109 लांजी राजकुमार कर्राये
110 परसवाड़ा रामकिशोर कांवरे
111 बालाघाट मौसम बिसेन
112 वारासिवनी प्रदीप जयसवाल
113 कटंगी गौरव पारधी
114 बरघाट (ST) कमल मस्कोले
115 सिवनी दिनेश राय मुनमुन
116 केवलारी राकेश पाल सिंह
117 लखनादोन (ST) विजय उईके
118 गोटेगांव (SC) महेंद्र सिंह चौहान
119 नरसिंहपुर प्रह्लाद सिंह पटेल
120 तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह
121 गाडरवारा उदयप्रताप सिंह
122 जुन्नारदेव (ST) नत्थन शाह
123 अमरवाड़ा (ST) मोनिका बट्टी
124 चौरई लखन वर्मा
125 सौंसर नानाभाऊ मोहोड
126 छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू
127 परासिया (SC) ज्योति डहेरिया
128 पांढुर्ना (ST) प्रकाश उइके
129 मुलताई चंद्रशेखर देशमुख
130 आमला (SC)   योगेश पंडाग्रे
131 बैतूल हेमंत विजय खंडेलवाल
132 घोड़ाडोंगरी (ST) गंगा बाई उइके
133 भैंसदेही (ST) महेंद्र सिंह चौहान
134 टिमरनी (ST) संजय शाह
135 हरदा कमल पटेल राम 
136 सिवनी-मालवा प्रेमशंकर वर्मा
137 होशंगाबाद डॉ. सीतासरन शर्मा
138 सोहागपुर विजयपाल सिंह
139 पिपरिया (SC) ठाकुर दास नागवंशी
140 उदयपुरा नरेंद्र शिवाजी पटेल
141 भोजपुर सुरेन्द्र पटवा
142 सांची (SC) प्रभुराम चौधरी
143 सिलवानी रामपाल सिंह
144 विदिशा ------
145 गंजबासौदा हरिसिंह रघुवंशी
146 कुरवाई (SC) हरीसिंह सप्रे
147 सिरोंज उमाकांत शर्मा
148 शमशाबाद सूर्य प्रकाश मीणा
149 बैरसिया (SC) विष्णु खत्री
150 भोपाल उत्तर आलोक शर्मा
151 नरेला विश्वास सारंग
152 भोपाल दक्षिण पश्चिम भगवान दास सबनानी
153 भोपाल मध्य ध्रुव नारायण सिंह
154 गोविंदपुरा कृष्णा गौर
155 हुजूर रामेश्वर शर्मा
156 बुधनी शिवराज सिंह चौहान
157 आष्टा (SC) गोपाल सिंह
158 इछावर करण सिंह वर्मा
159 सीहोर सुदेश राय
160 नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा
161 ब्यावरा नारायण सिंह पवार
162 राजगढ़ अमर सिंह यादव
163 खिलचीपुर हजारी लाल दांगी
164 सारंगपुर (SC) गोतम टेटवाल
165 सुसनेर विक्रम सिंह राणा
166 आगर (SC) मधु गेहलोत
167 शाजापुर अरुण भीमावत
168 शुजालपुर इन्दर सिंह परमार
169 कालापीपल छाया मोरे
170 सोनकच्छ (SC) राजेश सोनकर
171 देवास गायत्री राजे पंवार
172 हाटपिपल्या मनोज चौधरी
173 खातेगांव आशीष गोविंद शर्मा
174 बागली (ST) मुरली भंवरा
175 मांधाता नारायण पटेल
176 हरसूद (ST) कुंवर विजय शाह
177 खण्डवा (SC) कंचन मुकेश तन्वे
178 पंधाना (ST) छाया मोरे
179 नेपानगर (ST) मंजू राजेंद्र दादू
180 बुरहानपुर अर्चना चिटनिस
181 भीकनगांव (ST) नंदा ब्राह्मणे
182 बड़वाह सचिन बिड़ला
183 महेश्वर (SC) राजकुमार मेव
184 कसरावद आत्माराम पटेल
185 खरगोन बालकृष्ण पाटीदार
186 भगवानपुरा (ST) चंद्र सिंह वाम्कले
187 सेंधवा (ST) अंतर सिंह आर्य
188 राजपुर (ST) अंतर सिंह पटेल
189 पानसेमल (ST) श्याम बर्डे
190 बड़वानी (ST) प्रेम सिंह पटेल
191 अलीराजपुर (ST) नागर सिंह चौहान
192 जोबट (ST) विशाल रावत
193 झाबुआ (ST) भानू भूरिया
194 थांदला (ST) कलसिंह भांवर
195 पेटलावद (ST) निर्मला भूरिया
196 सरदारपुर (ST) वेल सिंह भूरिया
197 गंधवानी (ST) सरदार सिंह मेड़ा
198 कुक्षी (ST) जयदीप पटेल
199 मनावर (ST) शिवराम कन्नोज
200 धरमपुरी (ST) कालू सिंह ठाकुर
201 धार नीना विक्रम वर्मा
202 बदनावर राज्यवर्धन सिंह 
203 देपालपुर मनोज पटेल
204 इंदौर-1 कैलाश विजयवर्गीय
205 इंदौर-2 रामेश मेंदोला
206 इंदौर-3 राकेश गोलू शुक्ला
207 इंदौर-4 मालिनी गौड़
208 इंदौर-5 महेन्द्र हार्डिया
209 डॉ. अंबेडकर नगर (महू) उषा ठाकुर
210 राऊ मधु वर्मा
211 सांवेर (SC) तुलसीराम सिलावट
212 नागदा-खचरोद तेजबहादुर सिंह
213 महिदपुर बहादुर सिंह चौहान
214 तराना (SC) ताराचंद गोयल
215 घट्टिया (SC) सतीश मालवीय
216 उज्जैन उत्तर अनिल कालूहेडा
217 उज्जैन दक्षिण मोहन यादव चेतन 
218 बड़नगर जितेन्द पंड्या
219 रतलाम ग्रामीण (ST) मथुरालाल डावर
220 रतलाम सिटी चेतन्य कुमार कश्यप
221 सैलाना (ST) संगीता चारेल
222 जावरा डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय
223 आलोट (SC) चिंतामणि मालवीय
224 मंदसौर यशपाल सिंह सिसोदिया
225 मल्हारगढ़ (SC) जगदीश देवड़ा
226 सुवासरा हरदीप सिंह डंग
227 गरोठ चन्दरसिंह सिसोदिया
228 मनासा अनिरूद्ध मारू
290 नीमच दिलीप सिंह परिहार
230 जावद ओम प्रकाश सखलेचा

हार के बाद भी विधायकों पर दिखाया भरोसा

बीजेपी ने उन नेताओं पर फिर से भरोसा जताया है, जिन्हें साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी ने 20 पूर्व विधायकों को फिर से टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने एक 80 वर्षीय नेता नागेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: 'कांग्रेस ने प्यार की दुकान नहीं बल्कि झूठ की दुकान खोली है' CM शिवराज का हमला