Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: 'प्रदेश में 250 घोटाले करने वाली BJP सरकार की विदाई तय', MP के दमोह में बरसीं प्रियंका गांधी वाड्रा

MP Election 2023 मध्य प्रदेश के दमोह में आयोजित एक रैली में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा एमपी से बीजेपी सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि 225 महीने के शासन में 250 घोटाले करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार जा रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस आ रही है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sat, 28 Oct 2023 12:55 PM (IST)
Hero Image
MP Election 2023: MP के दमोह में बरसीं प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो कांग्रेस)

पीटीआई, दमोह। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दमोह पहुंची। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा एमपी से बीजेपी सरकार की विदाई तय है।

दमोह में प्रियंका ने BJP पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि मध्य प्रदेश बड़े बदलाव के लिए तैयार है। 225 महीने के शासन में 250 घोटाले करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार जा रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस आ रही है।

एमपी में सिर्फ 21 लोगों को मिली नौकरियां- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं, इसलिए यहां पलायन बहुत हो रहा है। पिछले 3 साल में मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने सिर्फ 21 नौकरियां दी हैं।

— Congress (@INCIndia) October 28, 2023

जातिगत जनगणना के पक्ष में है कांग्रेस

दमोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम कहते हैं कि जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना कि गई है, जिसके अनुसार वहां 84 फीसदी जनता SC, ST और OBC है। लेकिन अगर आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे कि इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है तो आप पाएंगे कि इतना प्रतिनिधित्व नहीं है।

यह भी पढ़ें- Amit Shah MP Visit: महाकाल मंदिर में आज दर्शन करेंगे अमित शाह, रोड शो कर चुनाव प्रचार को देंगे धार

यह भी पढ़ें- MP Assembly election 2023: कहानी उस सीएम की, जिसने नेहरू के ऑफर को ठुकराया; कहा कि पहले बाप के नाम पर लगा कलंक हटाऊंगा