Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: CM शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 'उन्होंने हमेशा आदिवासी लोगों को अपमानित किया है'

MP Election 2023 मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी कमर कस चुकी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी लोगों को अपमानित किया है। यह कांग्रेस है जिसने आदिवासी नेताओं का कभी सम्मान नहीं किया।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Sat, 14 Oct 2023 01:15 PM (IST)
Hero Image
CM शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

एएनआई, भोपाल (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी कमर कस चुकी हैं। वहीं, चुनावों से पहले कांग्रेस और भाजपा में घमासान छिड़ा हुआ है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी लोगों को अपमानित किया है। यह कांग्रेस है जिसने आदिवासी नेताओं का कभी सम्मान नहीं किया... हम उनके लिए स्मारक बना रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने केवल एक ही परिवार के लोगों के स्मारक बनाए हैं... हम आदिवासी महिलाओं के खाते में प्रति माह 1,000 रुपये जमा कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोक दिया... उन्होंने संबल योजना बंद कर दी...

CM शिवराज ने आगे कहा कि कमलनाथ और प्रियंका गांधी सुन लें कि हम आदिवासियों का सम्मान करेंगे और उन्हें सुविधाएं देंगे... उन्होंने शायद 'लाडली बहना' योजना को भी बंद करने का फैसला कर लिया है... यह एक चालू योजना है। इसे बंद नहीं किया जा सकता है। इससे 1.32 करोड़ महिलाओं को फायदा हो रहा है... मैं मध्य प्रदेश की महिलाओं को आगाह करना चाहता हूं कि देखिए उनके (कांग्रेस) इरादे कैसे हैं...।

— ANI (@ANI) October 14, 2023

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: राहुल-प्रियंका ने संभाला आदिवासी-OBC मोर्चा, मल्लिकार्जुन खरगे करेंंगे दलित वर्ग पर फोकस

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: प्रियंका के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, बढ़ सकती है Congress की मुश्किल; जानिए मामला