Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 जिलों के परिणाम पर सबकी नजर, पिछले चुनाव में नतीजे रहे थे एकतरफा

मध्य प्रदेश में 17 जिलों के परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पिछले चुनाव में यहां नतीजे एकतरफा रहे थे। नौ जिलों की सभी सीटें भाजपा ने जीती थीं जबकि सात जिलों में कांग्रेस को सफलता मिली थी। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हुआ था। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 230 सीटें हैं।

By Achyut KumarEdited By: Achyut KumarUpdated: Mon, 27 Nov 2023 07:01 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश में चुनाव परिणाम पर टिकी सभी की निगाहें, पिछली बार एकतरफा रहे थे नतीजे

राज्य ब्यूरो, भोपाल। MP Election 2023: मध्यप्रदेश के 17 जिलों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों की नजर है। 2018 के चुनाव में यहां एकतरफा परिणाम रहे थे। टीकमगढ़, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर और नीमच जिले की सभी सीटें भाजपा ने जीती थीं, जबकि मुरैना, अशोक नगर, अनूपपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर और झाबुआ जिले की सभी सीटें कांग्रेस ने जीती थी।

खरगोन की पांच सीटों पर कांग्रेस को मिली थी जीत

खरगोन जिले की छह में से पांच सीटें कांग्रेस ने तो एक पर कांग्रेस के बागी (केदार डाबर) निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते थे। अब ये कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश में बुरहानपुर और आगर जिला ऐसा है, जहां एक-एक सीट कांग्रेस और भाजपा तो एक-एक पर निर्दलीय चुनाव जीते थे।

यह भी पढ़ें: Assembly Election: मप्र व राजस्थान में बसपा से जीतने वाले बदलते रहे हैं पाला, एमपी में जीते विधायकों में सभी जा चुके हैं दूसरे दलों में

बुरहानपुर जिले में नेपानगर सीट कांग्रेस और बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा चुनाव जीते थे। शेरा अब कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यही स्थिति आगर जिले में भाजपा के साथ बनी थी। यहां एक सीट भाजपा तो एक निर्दलीय विक्रम सिंह राणा ने जीती थी। राणा इस चुनाव में भाजपा से मैदान में हैं। इस प्रकार 17 जिलों के परिणाम या तो भाजपा के पक्ष में थे या फिर कांग्रेस के।

यह भी पढ़ें: MP Election Result 2023: प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद, समर्थक लगा रहे जीत-हार का गणित; सीहोर पर सबकी नजर

2013 के चुनाव में अलग थी स्थिति

इसके पहले, 2013 के चुनाव में स्थिति अलग थी। भाजपा को दतिया, उमरिया, नर¨सहपुर, बैतूल, होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम), रायसेन, आगर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, आलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन और नीमच जिले में एकतरफा जीत मिली थी, जबकि मुरैना और झाबुआ में अधिकतर सीटें भाजपा ने जीती थीं। कांग्रेस को इन दोनों जिलों में भी एक भी सीट नहीं मिली थी। तीन दिसंबर को परिणाम आने हैं और सबकी नजर इन जिलों के परिणामों पर है।