Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: 'आप भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव', पत्रकारों के सवाल पर क्या बोले Jyotiraditya Scindia?

मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनावी तैयारी को लेकर जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नैरेटिव की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 4 दीवारों के अंदर अपने 4 लोगों के साथ अपने 4 सवालों पर अपना नैरेटिव बनाती है। नैरेटिव बंद दरवाजों के पीछे नहीं बनता है नैरेटिव कुछ लोगों के बीच नहीं बनता है।

By AgencyEdited By: Piyush KumarUpdated: Tue, 26 Sep 2023 01:12 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: जागरण)

इंदौर, एएनआई। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। सोमवार देर रात भाजपा के अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नेताओं के नाम हैं, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिह तोमर भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनावी तैयारी  को लेकर जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नैरेटिव की बात कही।

कांग्रेस चार दीवारों के अंदर नैरेटिव बनाती है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

उन्होंने कहा,"कांग्रेस 4 दीवारों के अंदर, अपने 4 लोगों के साथ, अपने 4 सवालों पर अपना नैरेटिव बनाती है। नैरेटिव बंद दरवाजों के पीछे नहीं बनता है, नैरेटिव कुछ लोगों के बीच नहीं बनता है। नैरेटिव देश की जनता अपने दिलों में अंकित करके बनाती है। मध्य प्रदेश के नौ करोड़ जनता के मन में मोदी जी हैं जैसे मोदी जी के मन में मध्य प्रदेश है।

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 26, 2023

चुनाव लड़ने के सवाल पर सिंधिया ने क्या कहा?

सिंधिया ने आगे कहा,"भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, प्रत्येक कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, उस जिम्मेदारी को निभाना हमारा धर्म है।" जब सिंधिया से पूछा गया कि क्या वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो सिंधिया ने केवल इतना कहा कि वह एक पार्टी कार्यकर्ता हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश में डर चुकी है। इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता 60 दिन के अंदर तय कर देगी कि कौन घबराया और कौन नहीं घबराया। 

कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना 

भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी किए जाने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथथ ने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल ने मध्य प्रदेश में हार स्वीकार कर ली है और अपना "झूठी उम्मीद का आखिरी दांव" खेला है।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'भाजपा ने 'झूठी' उम्मीद का खेला आखिरी दांव', BJP के उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर बोले कमलनाथ