Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: एमपी में नारायण त्रिपाठी ने छोड़ा BJP का साथ, अब नई पारी खेलने की तैयारी में विधायक

MP Election 2023 मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने न केवल पार्टी छोड़ दी है बल्कि विधानसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। पिछले दिनों जब मैहर को जिला बनाया गया तो उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को भी दिया था।

By Prince SharmaEdited By: Prince SharmaUpdated: Sat, 14 Oct 2023 02:13 AM (IST)
Hero Image
MP Election 2023: एमपी में नारायण त्रिपाठी ने छोड़ा BJP का साथ, अब नई पारी खेलने की तैयारी में विधायक

जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने न केवल पार्टी छोड़ दी है, बल्कि विधानसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है।

इसके पहले कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने मैहर से नारायण त्रिपाठी का टिकट काटकर श्रीकांत चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया है। त्रिपाठी का टिकट काटे जाने के संकेत पार्टी ने तभी दे दिए थे, जब उन्होंने अपनी अलग से पार्टी बना ली थी और पृथक विध्य की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे थे।

पिछले दिनों जब मैहर को जिला बनाया गया तो उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को भी दिया था। वह भाजपा में आने से पहले कांग्रेस में थे और उनके फिर कांग्रेस में जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज, दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC