Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: 'कद में छोटे रहे गए लेकिन अहंकार...', सिंधिया, शिवराज और नरोत्तम मिश्रा को लेकर प्रियंका का चौतरफा हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश के दतिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान पीएम मोदी समेत कई नेताओं पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने यह भी दावा किया अगर राज्य में किसानों को खाद नहीं मिल रहे को उसके पीछे सबसे बड़ी वजह नरेंद्र मोदी की तस्वीर है।

By AgencyEdited By: Piyush KumarUpdated: Wed, 15 Nov 2023 02:55 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के दतिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा।(फोटो: जागरण)

एएनआई, दतिया। MP Election 2023। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होना है। आज (बुधवार) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने मध्य प्रदेश के दतिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा,"मेरे पिताजी जब प्रधानमंत्री थे तो अमेठी की जनता उन्हें (राजीव गांधी) बेझिझक डांटते थे। लोग उनके चेहरे पर कहते थे, 'राजीव भैया, हम आपको प्यार देंगे लेकिन अगर आप हमारी सड़कें ठीक नहीं करेंगे तो हम आपको वोट नहीं देंगे।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा,"वह पीएम थे लेकिन कभी गुस्सा नहीं करते थे, डांटते नहीं थे, सिर झुकाकर कहते थे। वो जनता को कहते थे कि मैंने ऑर्डर दे दिया है लेकिन समय लग रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि हमारे और आपके पूर्वजों ने अगर देश के लिए लड़ाई लड़ाई इसलिए लड़ी ताकि लोगों के पास अंतिम शक्ति और देश की जो संपत्ति है वो आपके (जनता) हाथों में हो।

— ANI (@ANI) November 15, 2023

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने आगे पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा,"पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो हमेशा अपनी पीड़ा में परेशान रहते हैं। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का जिक्र करते हुए कहा,उनका काम है राज्य में कानून का पालन कराना। पता चला कि दिनभर पिक्चर देखते रहते हैं। कौन क्या पहना है उनकी चिंता है उन्हें। इसके बाद उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा, वो एक्टिंग में अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दें। लेकिन, वो काम नहीं करते हैं।

राज्य में किसान को खाद नहीं मिल रहे: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "राज्य में किसान को खाद नहीं मिल रहे। दरअसल, इसकी वजह है कि चुनाव के समय खाद की बोरियों पर मोदी जी की फोटो चिपका दी गई, जिस कारण चुनाव आयोग ने खाद के वितरण पर रोक लगा दी। इसलिए यहां के किसान चिंतित हैं, उनका समय बर्बाद हो रहा है।

कुछ दिनों पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'लाडली बहना योजना' का एलान किया गया था। इस मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,"बताइए 18 सालों से भाजपा की सरकार है तो चुनाव से दो महीने पहले उन्होंने इस योजना की शुरुआत क्यों की।

प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कसा तंज

इसके बाद प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का जिक्र किया। उन्होंने जनता से पूछा,"क्या आप सिंधिया जी को जानते हैं। मैंने उनके साथ यूपी में काम किया। अब क्या है। कदम में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा,"उन्होंने (ज्योतिरादित्य सिंधिया) ने विश्वासघात की परंपरा को निभाई है। उन्होंने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया है। बनी बनाई सरकार को उन्होंने गिरा दिया।"

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'जाति जनगणना पर मोदी जी कहते हैं...', नीमच में OBC आरक्षण को लेकर Rahul Gandhi ने किया बड़ा वादा