Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने पन्ना से साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- 6 साल पहले यूपी के लोग छिपाते थे अपनी पहचान

MP Election उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 6 साल पहले यूपी के लोग अपनी पहचान छिपाते थे कोई नहीं बताता था कि वो उत्तर प्रदेश से है क्योंकि उस समय यूपी का मतलब ऐसा राज्य था जहां कर्फ्यू लगता था अराजकता माफिया राज था गुंडागर्दी थी लेकिन आज हर कोई कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश का निवासी हूं।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Wed, 08 Nov 2023 01:19 PM (IST)
Hero Image
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश का किया दौरा (फोटो- ANI)

एएनआई, पन्ना। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। सीएम ने राज्य के पन्ना से एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, "अगर अच्छी सरकार सत्ता में आएगी तो पहचान का संकट खत्म हो जाएगा। लोग अपनी पहचान गर्व के साथ देश और दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे...।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "6 साल पहले यूपी के लोग अपनी पहचान छिपाते थे कोई नहीं बताता था कि वो उत्तर प्रदेश से है क्योंकि उस समय यूपी का मतलब ऐसा राज्य था जहां कर्फ्यू लगता था, अराजकता, माफिया राज था, गुंडागर्दी थी लेकिन आज हर कोई कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश का निवासी हूं क्योंकि अब प्रदेश की पहचान कर्फ्यू, माफिया,गुंडागर्दी से नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश की पहचान प्रभु राम, मां गंगा से है और झांसी लक्ष्मी बाई से है....आज प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होकर नई पहचान बना रहा है..।"

कांग्रेस समस्या का नाम है- सीएम योगी

अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस समस्या का नाम है..आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन है ...कल आपने देखा होगा राहुल गांधी केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए गए थे। पार्टी उनकी मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही है और राहुल गांधी तय कर चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में नहीं आने वाली है इसलिए वो पहले ही धाम की यात्रा पर निकल गए हैं।.."

यह भी पढ़ें- 'महाराज, शिवराज और नाराज', सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर क्या बोले गए दिग्विजय सिंह? MP में तीन BJP का बताया मतलब

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: मध्य प्रदेश में सिरदर्द बने निर्दलीय उम्मीदवार, एक दर्जन सीटों पर बिगाड़ रहे कांग्रेस-भाजपा का समीकरण