Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chahat Pandey: AAP ने किया टीवी एक्ट्रेस पर भरोसा, MP में दामोह सीट से लड़ीं चुनाव; नतीजे ने किया हैरान

Chahat Pandey in MP Election 2023 मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने एक्ट्रेस चाहत पांडे को टिकट दिया था। इस साल जून महीने में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन किया था। हालांकि टीवी स्टार का जलवा चुनावी मैदान में नजर नहीं आया। दमोह विधानसभा सीट से भाजपा नेता जयंत मलैया 21913 वोट से आगे चल रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Sun, 03 Dec 2023 04:17 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के दमोह सीट से एक्ट्रेस चाहत पांडे ने चुनाव लड़ा।(फोटो सोर्स: जागरण)

जेएनएन, दमोह। MP Election Result 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल करती नजर आ रही है। करीब 160 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी बाजी मार रही है। एमपी में आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी हुंकार भरी थी। दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल की नजर मध्य प्रदेश में सत्ता हथियाने पर थी। पार्टी ने कई नामी-गिरामी लोगों को टिकट बांटा।

दमोह सीट से पार्टी ने एक्ट्रेस चाहत पांडे (chahat pandey) को टिकट दिया था। इस साल जून महीने में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन किया था। हालांकि, टीवी स्टार का जलवा चुनावी मैदान में नजर नहीं आया।  दमोह विधानसभा सीट से भाजपा नेता जयंत मलैया 21913 वोट से आगे चल रहे हैं।

टीवी करियर पर एक नजर

चाहत पांडे ने 17 साल की उम्र में टीवी शो पवित्र बंधन के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो तेनालीरामन, राधा कृष्णा, सावधान इंडिया, नागिन-2, क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।

दमोह जिले के चंडी चोपड़ा गांव से ताल्लुक रखती हैं चाहत

चाहत, मध्य प्रदेश के दमोह जिले के चंडी चोपड़ा गांव से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने इंदौर से एक्टिंग की पढ़ाई की फिर वो अपनी एक्टिंग करियर को संवारने मुंबई चली गईं।  भले ही चाहत पांडे को चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।  

यह भी पढ़ें: MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में फिर लहराया भगवा का परचम, यहां पढ़िए 230 सीटों में कहां से कौन है आगे-पीछे