Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharastra Elections 2019: जानिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की विरासत को आगे बढ़ाने वाले उनके बेटों के बारे में

Maharastra Elections 2019 महाराष्ट्र के दिवंगत सीएम विलासराव देशमुख के दो बेटे उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। 2002 से 2008 के बीच युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे अमित।

By Ankit KumarEdited By: Updated: Thu, 24 Oct 2019 05:20 PM (IST)
Hero Image
Maharastra Elections 2019: जानिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख की विरासत को आगे बढ़ाने वाले उनके बेटों के बारे में

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के दो बेटे अमित देशमुख और धीरज देशमुख उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दोनों भाई इस बार चुनावी मैदान में हैं। अमित जहां महाराष्ट्र की लातूर सिटी विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शैलेश गोविंद कुमार लाहोटी से करीब 19,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं धीरज देशमुख लातूर ग्रामीण सीट से अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं।  

अमित देशमुखः युवा अवस्था में ही शुरू हो गया था सियासी सफर

अमित कांग्रेस के नेता हैं और लातूर सिटी से से निवर्तमान विधायक हैं। वह महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। पिता विलासराव देशमुख के राजनीति में सक्रिय होने के कारण अमित ने बहुत कम उम्र में ही महाराष्ट्र की राजनीति में कदम रख दिया था। उन्होंने लातूर नगर परिषद के चुनावों में 21 साल की आयु में बेहद सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने 1999 के लोकसभा चुनाव में शिवराज पाटिल के चुनाव प्रचार किया था। 

वह वर्ष 2002 से 2008 के बीच युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पहली बार लातूर सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने पहले चुनाव में 89,480 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी।

अभिनेता रितेश देशमुख के बड़े भाई

अमित देशमुख का जन्म 21 मार्च 1976 को हुआ था। वह लोकप्रिय अभिनेता रितेश देशमुख और कांग्रेस नेता धीरज देशमुख के बड़े भाई हैं। अमित का विवाह अदिति प्रताप से 2008 में हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। 

धीरज देशमुखः पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव

परिवार में राजनीतिक माहौल होने के कारण धीरज का सियासी सफर भी बहुत पहले प्रारंभ हो गया था। वह 36 वर्ष के हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में उन्होंने महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में हिस्सा लिया था और जीत दर्ज की थी। उन्होंने 2012 में दीपशिखा भगनानी से विवाह किया था।