Move to Jagran APP

Maharashtra: बांद्रा से चाहिए था टिकट, कांग्रेस ने अंधेरी पश्चिम से दिया; सचिन सावंत बोले- मुझे नहीं लड़ना चुनाव

महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव सचिन सावंत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारे जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि मैंने बांदा पूर्व में काम किया था और वहीं से सीट मिलने की मेरी आकांक्षा थी। अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मैंने टिकट नहीं मांगा था।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 27 Oct 2024 04:34 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस नेता सचिन सावंत बोले- मुझे नहीं लड़ना चुनाव
 एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव, सचिन सावंत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारे जाने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से बांद्रा पूर्व सीट की मांग की थी क्योंकि यहां उन्होंने बड़े पैमाने पर काम किया है। लेकिन कांग्रेस ने उनको अंधेरी पश्चिम से उतार दिया।

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि मैंने बांदा पूर्व में काम किया था और वहीं से सीट मिलने की मेरी आकांक्षा थी। अंधेरी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मैंने टिकट नहीं मांगा था। मैंने विनम्रता पूर्वक पार्टी हाईकमान से विनती की है कि मैं यहां (अंधेरी पश्चिम) से चुनाव लड़ना नहीं चाहता हूं।

आगे बोले कि मैंने ये निर्णय पार्टी हाईकमान के ऊपर ही छोड़ा है और वहां (अंधेरी पश्चिम) से किसी अन्य कार्यकर्ता को ये टिकट मिल जाए यही मेरी इच्छा है। यह नाराजगी नहीं है। मैं पार्टी का एक बहुत निष्ठावंत कार्यकर्ता हूं। जहां मैंने काम किया था वहां से चुनाव लड़ूं, ऐसी मेरी धारणा है।

कांग्रेस ने 39, भाजपा ने घोषित किए 22 प्रत्याशी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर 39 प्रत्याशी घोषित किए। पार्टी ने दूसरी सूची में 23 और तीसरी सूची में 16 उम्मीदवारों को टिकट दिया। भाजपा और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने भी 22- 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची में माणिकराव ठाकरे का भी नाम है। ठाकरे को यवतमाल जिले के दिग्रास निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस अब तक 87 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है

आसिफ जकारिया वांद्रे पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, उनका मुकाबला मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार से होगा। इससे पहले कांग्रेस ने दूसरी सूची में नागपुर साओनेर सीट से सुनील केदार की पत्नी अनुजा को मैदान में उतारा है। सुनील को नागपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। सुरेश भोयर प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। कांग्रेस अब तक 87 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।

भाजपा ने काटे दो मौजूदा विधायकों के टिकट

भाजपा ने शनिवार को घोषित उम्मीदवारों की दूसरी सूची में दो मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। कांग्रेस ने 23 जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा ने 22 उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा की सूची में छह मौजूदा विधायकों के नाम हैं। विधान परिषद के दो सदस्यों को भी टिकट मिला है। भाजपा ने इससे पहले 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। भाजपा अब तक 121 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।