लोकसभा चुनावBack

प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (जनता दल)

1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक
h d deve gowda

सामाजिक-आर्थिक विकास के योद्धा और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रबल प्रशंसक एचडी देवेगौड़ा का जन्म 18 मई, 1933 को कर्नाटक के हसन जिले के होलेनारासिपुरा तालुक के हरदानहल्ली गांव में हुआ था। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले देवेगौड़ा 20 साल की कम उम्र में सक्रिय राजनीति में आ गए। वह 1953 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और 1962 तक सदस्य बने रहे। वह मध्यम वर्गीय किसान परिवार से आते थे। इसी कारण वे किसान के जीवन की कठिनाइयों को काफी करीब से समझते थे। उन्होंने कसम खाई कि वे गरीब किसान, वंचित और उत्पीड़ित वर्गों की आवाज बनेंगे।