लोकसभा चुनावBack

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (कांग्रेस (आई))

24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक, और 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 तक
indira gandhi

19 नवंबर, 1917 को इंदिरा गांधी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के घर पर जन्मी थीं। उन्होंने देश के और विदेश के कई बेहतरीन संस्थानों में अध्ययन किया। इंदिरा गांधी स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से शामिल रहीं। बचपन में उन्होंने असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी की मदद के लिए 'बाल चरखा संघ' और 1930 में बच्चों की 'वानर सेना' की स्थापना की। सितंबर, 1942 में उन्हें जेल में डाल दिया गया और महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में 1947 में दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों में काम किया।

26 मार्च, 1942 को उनकी शादी फिरोज गांधी से हुई और उनके दो बेटे थे। इंदिरा 1955 में कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य बनीं। 1958 में उन्हें कांग्रेस के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। वह 1959 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

वह सूचना एवं प्रसारण मंत्री (1964-1966) रहीं। फिर वह जनवरी, 1966 से मार्च, 1977 तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहीं। इसके बाद वह 1980 में फिर से प्रधानमंत्री बनीं। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनके दृढ़ निश्चय की सभी प्रशंसा करते हैं। इस युद्ध के कारण बांग्लादेश का जन्म हुआ। उन्हें 1972 में भारत रत्न से सुशोभित किया गया। 31 अक्टूबर, 1984 के दिन सुरक्षा गार्डों ने उनकी हत्या कर दी।