लोकसभा चुनावBack

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (भाजपा)

26 मई, 2014 से वर्तमान तक
narendra modi

नरेंद्र मोदी ने पहली बार भारत के प्रधानमंत्री पद की 26 मई, 2014 को शपथ ली। वे आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्‍होंने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई, 2019 को पीएम पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी मई 2014 से अब तक प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव भी प्राप्त है। वे 7 अक्टूबर, 2001 से 22 मई, 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

ऐसे दौर में, जहां किसी भी पार्टी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल पा रहा था। वहीं, नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की और दोनों ही बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। आखिरी बार किसी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत 1984 के चुनाव में मिला था।

'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर मोदी ने शासन में बदलाव की शुरुआत की, जिससे समावेशी, विकासोन्मुख और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधानमंत्री ने अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने या योजनाओं और सेवाओं की अंतिम छोर तक डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम किया है।

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी तारीफ करते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रिकॉर्ड गति से गरीबी खत्म कर रहा है। इसका श्रेय केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई गईं नीतियों को जाता है।

आज भारत दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम 'आयुष्मान भारत' को चला रहा है। आयुष्मान भारत गरीबों और नव-मध्यम वर्ग को उच्च गुणवत्ता और सस्ती हेल्थ सर्विस सेवा प्रदान करता है। इस स्कीम का फायदा 50 करोड़ से अधिक भारतीय ले रहे हैं।