लोकसभा चुनावBack

प्रधानमंत्री राजीव गांधी (कांग्रेस (आई))

31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसम्बर 1989 तक
rajeev gandhi

राजीव गांधी देश के सबसे सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने सिर्फ 40 साल की उम्र में पीएम पद की शपथ ली थी। राजीव की मां इंदिरा गांधी भी प्रधानमंत्री बनी थीं। उनके नाना पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश मिला। उनकी मां के निधन के बाद 1984 में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 508 में से रिकॉर्ड 401 सीटें मिली।

राजीव गांधी एक ऐसे परिवार से आते थे, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और उसके बाद चार पीढ़ियों तक भारत की सेवा की। शुरुआत से ही वे राजनीति में नहीं आना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियों के कारण उन्हें राजनीति में दाखिल होना पड़ा। उन्होंने 70 करोड़ भारतीयों का नेता बनकर शानदार शुरुआत की।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को बॉम्बे में हुआ था। जब भारत आज़ाद हुआ, तब वह सिर्फ तीन साल के थे और उनके नाना देश के पहले प्रधानमंत्री बने। उनके पिता फिरोज गांधी सांसद बने और एक निडर व मेहनती सांसद के रूप में ख्याति अर्जित की।

राजीव गांधी ने अपना प्रारंभिक बचपन अपने नाना के साथ तीन मूर्ति हाउस में बिताया। वह कुछ समय के लिए देहरादून के वेल्हम प्रेप में स्कूल गए, लेकिन जल्द ही हिमालय की तलहटी में बने आवासीय दून स्कूल में पढ़ने के लिए गए।

स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के बाद राजीव गांधी ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज गए, लेकिन जल्द ही वह लंदन के इंपीरियल कॉलेज चले गए। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया। उनका सबसे बड़ा जुनून विमान उड़ाना था। इंग्लैंड से वापस वतन लौटने पर उन्होंने दिल्ली फ्लाइंग क्लब की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। जल्द ही वह इंडियन एयरलाइंस में पायलट बन गए।

कैम्ब्रिज में रहते हुए उनकी मुलाकात एक इटालियन लड़की सोनिया माइनो से हुई, जो अंग्रेजी पढ़ रही थीं। दोनों ने 1968 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे प्रियंका और राहुल हैं।