लोकसभा चुनावBack

प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (जनता दल)

2 दिसम्बर 1989 से 10 नवम्बर 1990 तक
vishwanath pratap singh

25 जून, 1931 को इलाहाबाद में जन्मे वीपी सिंह राजा बहादुर राम गोपाल सिंह के पुत्र थे। उनकी शिक्षा इलाहाबाद और पूना विश्वविद्यालय में हुई। उनका विवाह सीता कुमारी से 25 जून, 1955 को हुआ और उनके दो बेटे हैं।

उन्होंने 1957 में भूदान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और इलाहाबाद में अपनी जमीन दान दी थी। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव था। वह 9 जून, 1980 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब वीपी सिंह के पास वित्त और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय थे। 1989 के चुनावों में नेशनल फ्रंट ने सत्ता संभाली। इसमें वीपी सिंह को प्रधानमंत्री बनाया गया। इस सरकार को भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन दिया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने के लिए मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू कीं। उनका निधन दिल्ली में 27 नवंबर, 2008 को हो गया।