Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan Polls: कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी जीत के किए दावे, एग्जिट पोल के बाद नेताओं की बढ़ी धड़कनें

राजस्थान विधानसभा चुनाव में रविवार को परिणाम आएगा। एक दिन पहले आए एग्जिट पोल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेताओं की धड़कन बढ़ा दी है। इस बीच दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा किया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सारे सर्वे फेल हो जाएंगे। वहीं भाजपा ने भी राज्य में सरकार बनाने का दावा किया।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (बाएं) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (दाएं) (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में रविवार को परिणाम आएगा। एक दिन पहले आए एग्जिट पोल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेताओं की धड़कन बढ़ा दी है। हालांकि, अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा को आगे बता रहे हैं, लेकिन प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर बता रहा है। दोनों ही पार्टियों के आंतरिक सर्वे में भी हार-जीत की सीटों का अंतर कम रहने की बात सामने आई है।

गोविंद सिंह डोटासरा ने क्या कुछ कहा?

इस बीच, दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा किया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा,

सारे सर्वे फेल होंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। भाजपा के नेता मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने की बात कह रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दिन पहले जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि एग्जिट पोल कुछ भी आए, लेकिन सरकार हमारी बनेगी। उधर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा,

भाजपा की सरकार बनना तय है। पार्टी 125 से 130 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें: जयपुर की महापौर के निलंबन पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक, HC ने स्वायत्त शासन विभाग की जांच को बताया दुर्भावनापूर्ण

कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग का किया पूरा प्रबंध

वहीं, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की शर्मनाक हार होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। परिणाम निश्चित तौर पर चौंकाने वाले होंगे। भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग का पूरा प्रबंध किया है। बेंगलुरू में रिसॉर्ट बुक करवाए हैं।

'केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा CM का चेहरा'

किरोड़ी ने कहा कि हमने कमल के फूल और पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा है। सीएम का चेहरा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। वहीं, शिवसेना के प्रदेश प्रभारी चंद्रराज सिंघवी ने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की करारी हार होगी। मोदी के नाम और चेहरे को देखकर लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। अयोध्या में बन रहे राममंदिर ने हिंदू समाज का जागरुक किया है।

यह भी पढ़ें: मिजोरम में तीन दिसंबर को नहीं होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना, चुनाव आयोग ने बताई नई तारीख

उधर, सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के नाम खुला पत्र लिखा है। भरत सिंह ने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने पत्र में कहा कि विधायक के रूप में यह मेरा अंतिम पत्र है। चार बार विधायक के रूप में कार्य करने का जनता ने मुझे अवसर प्रदान किया उसके लिए सभी का आभारी हूं।