Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan Election: सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया; ऐसे में सरकार रिपीट होना तय; अशोक गहलोत अजमेर के एक रोड शो में बोले

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रकाश रोड पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सातों संभाग में गारंटी यात्रा शुरू हुई है। कांग्रेस सरकार ने अच्छा काम किया और इसकी चर्चा पूरे देश में है। सरकार जो कहती है वह करती है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे सरकार की जो उपलब्धियां स्कीमें महंगाई राहत शिविर में गारंटी के बारे में चर्चा करें।

By Jagran NewsEdited By: Babli KumariUpdated: Wed, 15 Nov 2023 04:33 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर में किया रोड शो

राज्य ब्यूरो, अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को अजमेर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रकाश रोड पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशी द्रोपदी कोली के समर्थन में सभा कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस की 7 गारंटी यात्रा फेज-2 अजमेर के गांधी भवन से शुरू की। यहां से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रोड शो के जरिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा सातों संभाग में गारंटी यात्रा शुरू हुई है। कांग्रेस सरकार ने अच्छा काम किया और इसकी चर्चा पूरे देश में है। पहले 10 गारंटी में प्रदेश की जनता को फायदे मिले। 25 लाख का बीमा, 500 में गैस सिलेंडर अन्नपूर्णा योजना, 100 यूनिट बिजली फ्री, इससे लोगों को लगता है कि सरकार जो कहती है वह करती है।

केरल में 70 साल से सरकार बदल रही- गहलोत 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे सरकार की जो उपलब्धियां, स्कीमें, महंगाई राहत शिविर में गारंटी के बारे में चर्चा करें। गहलोत ने कहा कि केरल में 70 साल से सरकार बदल रही है। इस बार वहां के चुनाव में गया तो वहां कहा गया इस बार सीपीएम को रिपीट करेंगे। पूछा क्यों करोगे? तो बताया कि सीपीएम ने कोरोना में अच्छा काम किया। यह सुन कर उनके मन विचार आया कि अगर कोरोना के नाम पर एक सरकार रिपीट हो सकती है तो राजस्थान में क्यों नहीं। राजस्थान में तो कोरोना में भी शानदार काम हुआ। दुनिया भर के देशों में राजस्थान मॉडल की तारीफ हुई। राजस्थान में क्या नहीं हुआ? यहां कोरोना ही नहीं, कोरोना के बाद भी योजनाओं से जनता को फायदा मिला और जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा।

आपके इसी प्यार से कांग्रेस आ रही फिर से#कांग्रेस_की7गारंटी#कांग्रेस_फिर_से pic.twitter.com/uwiqPdviyw— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 15, 2023

अजमेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हुआ जोरदार स्वागत 

इससे पहले अजमेर पहुंंचने पर घूघरा हेलीपैड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से गहलोत का काफिला गांधीभवन पहुंचा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अमृता धवन सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले गांधी भवन पर कांग्रेस के अजमेर दक्षिण से प्रत्याशी द्रोपदी कोली, अजमेर उत्तर प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, पुष्कर प्रत्याशी नसीम अख्तर सहित अन्य कांग्रेसियों से मुलाकात की। जहां अजमेर उत्तर के प्रत्याशी महेन्द्रसिंह रलावता एवं दक्षिण की प्रत्याशी द्रोपदी कोली दोनों पहले से उपस्थित थे। गहलोत ने उन्हें साथ लेकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के आगे फोटो स्पॉट किया और फिर रोड शो के लिए निकल पड़े। पूरे रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

गहलोत जब तक अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में रहे महेन्द्र सिंह रलावता गहलोत के साथ एक ही गाड़ी में सवार थे। रोड शो जब दक्षिण क्षेत्र में पहुंचा तो वहा द्रोपदी कोली कांग्रेस प्रत्याशी अशोक गहलोत के साथ वाहन में सवार हो गई।

अजमेर उत्तर का टिकिट महेन्द्र सिंह रलावता को मिला 

गौरतलब है कि अजमेर उत्तर का टिकिट महेन्द्र सिंह रलावता को कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कोटे से दिया गया है। कांग्रेस की आखिरी सूची में रलावता का नाम घोषित हुआ। रलावता अजमेर से पिछला चुनाव वासुदेव देवनानी से ही हारे थे। रलावता को टिकट बड़े ही नाटकीय और रोचक तरीके से मिला। इससे पहले गहलोत ने आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ की अजमेर उत्तर से दावेदारी आलाकमान द्वारा समाप्त कर दिए जाने पर भाजपा समर्थक साध्वी अनादि सरस्वती को कांग्रेस में शामिल कर संदेश दिया कि वह सनातनी अनादि सरस्वती को अजमेर उत्तर से प्रत्याशी बनाने जा रही है। ऐसा होते ही मुस्लिम ओर स्वयं पायलट समर्थकों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया।

कोटा से शांति धारीवाल बनीं प्रत्याशी

आलाकमान तक सूचना पहुंची तो गहलोत ने पायलट गुट के रलावता को टिकिट दिए जाने की स्थिति में कोटा से अपने प्रिय शांति धारीवाल को भी प्रत्याशी बनवा दिया। जबकि शांति धारीवाल, राठौड़ ओर महेश जोशी तीनों के टिकिट पर ही आलाकमान ने कैंची चला रखी थी। बहरहाल गहलोत के रोड शो का कितना असर होता है यह बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: वोटिंग से पहले अशोक गहलोत की 'पिक्चर पॉलिटिक्स'; सचिन पायलट की तस्वीर दिखाकर जनता को दिया ये मैसेज

यह भी पढ़ें- Rajasthan Polls 2023: 'केंद्रीय गृह मंत्रालय में रचा गया लाल डायरी का षड्यंत्र', अशोक गहलोत का बड़ा हमला