Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan Election 2023: 'कांग्रेस ने राजस्थान से पुरानी दुश्मनी निकाली' मतदान से पहले पीएम मोदी की चिट्ठी

Rajasthan Election 2023 राजस्थान में दो दिन बाद विधानसभा चुनाव होना है। बीजेपी नेताओं ने अपनी पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया। इस दौरान पीएम मोदी भी कई रैलियां की हैं। इसी बीच मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी ने राजस्थान के मतदाताओं के लिए एक चिट्ठी लिखी है। पीएम ने इस चिट्ठी के जरिए कांग्रेस पर निशाना भी साधा है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Wed, 22 Nov 2023 10:43 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी ने राजस्थान के चुनाव से पहले चिट्ठी लिखी है

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के मतदाताओं के नाम पत्र लिखा है। पीएम ने केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए प्रदेश की जनता से आगामी पांच साल के लिए आशीर्वाद भी मांगा है।

उन्होंने पत्र में लिखा, 'कांग्रेस के पिछले पांच साल के शासन को देखकर लगता है कि उसने राजस्थान की जनता से मानों किसी पुरानी दुश्मनी का बदला निकाला हो। राजस्थान की धरती हमेशा से ईमानदारी, न्याय और लोकशासन की प्रतीक भूमि रही है।'

राजस्थान के बारे में हमारे मन में गौरव, सम्मान और मर्यादा की तस्वीर बनती है। आज राजस्थान के लोगों को कांग्रेस सरकार के कारण शर्मिंदा होना पड़ रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में नंबर एक बना दिया। कांग्रेस ने जिस तरह असामाजिकतत्वों को खुली छूट दी, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। स्थिति यह है कि राजस्थान में अपनी आस्था का पालन करना भी मुश्किल हो गया है। अपनी तुष्टीकरण की नीति के कारण कांग्रेस सरकार आपराधिकतत्वों पर कार्रवाई करने तक से बच रही है।

चिट्ठी में आगे लिखा है, 'पिछले पांच साल नारी शक्ति के लिए सबसे असुरक्षित साल निकले हैं। इसलिए महिलाओं ने कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंकने का संकल्प लिया है। खराब कानून-व्यवस्था के कारण व्यापार पर भी संकट खड़ा हुआ है। जब व्यापार प्रभावित हो रहा है तो इसका सबसे अधिक असर राज्य के युवाओं पर हुआ है। शासन सिर्फ शक्ति से नहीं, लोगों के प्रति जिम्मेदारी के भाव से जुड़ा होता है। दुर्भाग्य से राज्य सरकार यह मूल कर्तव्य भूल चुकी है।'

मोदी ने आगे लिखा कि राजस्थान में आने वाली भाजपा की सरकार डबल इंजन के रूप में काम करेगी। डबल इंजन सरकार के लिए तेज विकास, गरीबों को सम्मान और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति ही सुशासन के मूल मंत्र होंगे। यहां की राज्य सरकार ने हर बार गरीबों से वादे किए और इन्हें पूरा कभी नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा अपने लोगों के बच्चों को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा। हमने हमेशा सभी के बच्चों को नए अवसर देने की कोशिश की। अब ये मोदी की गारंटी है कि हम आने वाले वर्षों में राजस्थान को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Elections: 'राजनीति के राहु-केतु हैं कांग्रेस और गांधी परिवार', शाह बोले- देश पर आए ग्रहणों का कारण बनी पार्टी