Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan Polls: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर, प्रत्याशी और विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर (Gurmeet Singh Koonar) का एम्स-दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। बता दें कि करणपुर से मौजूदा विधायक कूनर को 12 नवंबर को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के जेरिएट्रिक मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Wed, 15 Nov 2023 11:24 AM (IST)
Hero Image
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर (Image: ANI)

एएनआइ, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर का एम्स-दिल्ली में इलाज के दौरान आज निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। वह 75 साल के थे। 

करणपुर से मौजूदा विधायक कूनर को 12 नवंबर को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के जेरिएट्रिक मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार, कूनर की मृत्यु सेप्टिक शॉक और गुर्दे की बीमारी से हुई। बता दें कि वह उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे।

कूनर के बेटे ने दी जानकारी

कूनर के बेटे ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि परिवार शव को उनके पैतृक स्थान राजस्थान के शहर श्री गंगानगर ले गया है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शोक संदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

सीएम गहलोत ने जताया शोक

सीएम गहलोत ने लिखा, 'करणपुर विधायक और पूर्व मंत्री श्री गुरमीत सिंह कूनर के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। लंबे समय से अस्वस्थ होने के बावजूद श्री कूनर अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सदैव प्रयासरत थे। कूनर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी और राजस्थान की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को साहस देने की प्रार्थना करता हूं।'

कौन थे गुरमीत सिंह कूनर?

कूनर करणपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान विधान सभा के सदस्य थे, यहां से उन्होंने 2018 के चुनाव में जीता था। वह पहले 1998 और 2008 के विधानसभा चुनावों में निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: पीएम मोदी का मिशन मारवाड़, आज राजस्थान में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा, बदल सकते हैं सियासी समीकरण

यह भी पढ़े: बीजेपी का पलटवार, कहा- जातिवार गणना के मुद्दे पर अपना मत साफ करें राहुल गांधी